दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि शनिवार, 25 जुलाई को सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
DMRC के मुताबिक, शनिवार को कुल 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है.
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के चलते दिल्ली के पिछले कुछ दिनों से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा है.
बता दें, गुरुवार और शुक्रवार को भी सेंट्रल दिल्ली यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा है. पुलिस की ओर से कई प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग किए जाने के बाद और कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने के कारण लोगों को घंटों तक जाम का सामना करना पड़ा.
यात्रियों ने बताया कि मेट्रो बंद होने के चलते उनके सफर में 40 से 45 मिनट अधिक लग गए. वहीं, इससे पहले DMRC ने 24 जुलाई के लिए भी एक्स पर बताया था कि 17 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. DMRC ने बताया था कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
aajtak.in