दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, छाया घना कोहरा

कई दिनों तक कोहरे से राहत मिलने के बाद रविवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला.

Advertisement
राजधानी दिल्ली में छाया घना कोहरा (ANI) राजधानी दिल्ली में छाया घना कोहरा (ANI)

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है. कई दिनों तक कोहरे से राहत मिलने के बाद रविवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला. दिल्ली और आसपास के इलाके में धुंध की सफेद चादर छाए रहने का असर ट्रेन और फ्लाइट पर भी देखने को मिल रहा है.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्लीवासियों को शीतलहर का सामना तो करना पड़ रहा था, लेकिन कोहरा ना होने से यातायात में राहत थी. शनिवार देर रात से ही कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी थी. जिसका असर यातायात पर सीधा दिखा.

Advertisement

मौसम विभाग ने शनिवार को कहा था कि 29 जनवरी से रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और आने वाले सप्ताह में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी.

माना जा रहा था कि जल्द ही दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. लेकिन रविवार की सुबह मौसम ने अलग ही पलटी मारी. देखना होगा कि आने वाले दिनों में दिल्ली को ठंड से कब राहत मिलेगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »