दिल्ली में युवक की हत्या, DDA पार्क के पीछे बदमाशों ने चाकुओं से गोदा

दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
दिल्ली में युवक की हत्या. (Photo: Representational ) दिल्ली में युवक की हत्या. (Photo: Representational )

हिमांशु मिश्रा / इसरार अहमद

  • दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 30-31 दिसंबर की रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 33 साल के वसीम के रूप में हुई है. पूछताछ में सामने आया कि वसीम पर डीडीए पार्क के पीछे लूप के पास चाकू से हमला किया गया था. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि देर रात शास्त्री पार्क थाना पुलिस को जेपीसी अस्पताल से सूचना मिली कि चाकू लगने से घायल एक युवक को अस्पताल लाया गया था, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 33 साल के वसीम के रूप में की.

यह भी पढ़ें: गाजीपुर ट्रिपल मर्डर: तालाब में मिली तीसरी डेड बॉडी, जघन्य हत्याकांड की वजह का खुलासा, अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पूछताछ में सामने आया कि वसीम पर डीडीए पार्क के पीछे लूप के पास चाकू से हमला किया गया था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: दिल्ली में संपत्ति विवाद बना खूनी, बहू ने पीट-पीटकर किया ससुर का मर्डर

Advertisement

वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »