कोई बेड से नहीं उठ सका, कोई सीढ़ियों पर झुलसा... दिल्ली AC ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत की दर्दनाक कहानी

दिल्ली के विवेक विहार में एक चार मंजिला इमारत में तड़के आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. आग की शुरुआत सेकेंड फ्लोर पर एसी में ब्लास्ट से हुई, जिससे आग तेजी से फैल गई. तीसरे फ्लोर पर फंसे लोग छत की ओर भागे लेकिन बंद दरवाजे के कारण फंस गए और झुलस गए.

Advertisement
विवेक विहार अग्निकांड की इनसाइड स्टोरी. (Photo- ITGD) विवेक विहार अग्निकांड की इनसाइड स्टोरी. (Photo- ITGD)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

दिल्ली के विवेक विहार में एक चार मंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल है. आग इतनी तेज थी कि बिल्डिंग में सो रहे लोगों को अपनी जान बचाने का मौका तक नहीं मिला. किसी का शव बेड पर मिला तो कोई सीढ़ियों पर खाक पाया गया.

Advertisement

इमारत के सेकेंड फ्लोर में पीछे की तरफ लगे एसी में ब्लास्ट हो गया था. इसकी वजह से तड़के करीब 3:30 बजे आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि इसने तीसरे फ्लोर को अपनी चपेट में लिया. लोगों ने अपनी जान बचाने की कोशिश तो की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए.

तीसरे फ्लोर में रहने वाला परिवार अपनी जान बचाने के लिए छत की तरफ भागे थे. लेकिन छत का दरवाजा बंद था जिसकी वजह से वो वहीं फंसे रह गए और उनकी सीढ़ियों पर ही झुलसकर मौत हो गई. जिस फ्लोर पर आग लगी, वहां भी चार लोग मौजूद थे जिनकी भी जलकर मौत हो गई. 

बिस्तर से भी नहीं उठ पाए लोग, सोते-सोते हो गई मौत

बिल्डिंग के आगे की तरफ रहने वाले लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन पीछे की तरफ रहने वाले लोग रेस्क्यू नहीं कर पाए. मृतकों की बॉडी इस हद तक झुलस गई है कि शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है. फायर डिपार्टमेंड ने बताया कि तीन लोगों का शव बिस्तर पर मिला है, इसका मतलब आग इतनी भीषण थी कि उन्हें बिस्तर से उठने का भी मौका नहीं मिला और जलने से उनकी मौत हो गई. पुलिस ने अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है और ये आंकड़ा बढ़ सकता है.

Advertisement

यहां रात को 3 बजे के करीब आग लगी थी और बहुत तेज आग थी जब मैं 5 बजे उठकर आया और मैंने देखा तो बहुत तेज आग थी. मैंने वीडियो भी बनाया था. पीछे सरिया काटकर दो-तीन लोगों को बाहर निकाला गया, एक बच्ची और एक महिला को सुरक्षित निकाला गया. पुलिस कह रही है 9 शव मिले हैं और तीन शव सीढ़ियों पर मिले हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निकांड, AC में ब्लास्ट से 9 लोगों की मौत- VIDEO

लाशों की पहचान करना मुश्किल

लोकल म्युनिसिपल काउंसलर पंकज लूथरा मौके पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा, 'जानकारी मिलते ही मैं तुरंत मौके पर पहुंचा. वहां पहुंचने के बाद मैं सीधे ऊपर चला गया. मैं अभी ऊपर की मंजिलों से नीचे आया हूं. दूसरी मंजिल के पीछे की तरफ पांच लाशें मिलीं. एक और लाश पीछे की तरफ मिली और तीन लाशें ऊपर की मंजिल पर मिलीं. अभी पहचान नहीं हो पा रही है.'

लूथरा ने आगे कहा, 'हम अभी और जांच कर रहे हैं, लेकिन जब तक DNA टेस्टिंग नहीं हो जाती, हम मरने वालों का जेंडर पता नहीं लगा पाएंगे. कुल नौ लाशों की पुष्टि हो चुकी है. हम अभी भी दूसरों की जांच कर रहे हैं. लोग इसे शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं, लेकिन घटना के सही कारण के बारे में अभी तक ऑफिशियली कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है.'

Advertisement

फायर ऑफिसर मुकेश वर्मा ने कहा, 'बिल्डिंग से 9 जली हुई बॉडी बरामद की गईं.आग बिल्डिंग के पिछले हिस्से में लगी थी. सिर्फ एक सीढ़ी थी जो बिल्डिंग के बीच में थी. बालकनी में जाल लगाए गए थे, जिसकी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में समय लगा.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement