दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि ऑड इवन फॉर्मूला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्च के बाद फिर से लागू किया जा सकता है. क्योंकि इस योजना के लिए तैयारी की जरूरत है. राय ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, 'मार्च के बाद ऑड इवन योजना का क्रियान्वयन हम दिल्ली में फिर से देख सकते हैं. हमें इसके लिए कुछ जरूरी तैयारी को अंजाम देना है.'
परिवहन मंत्री ने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च के दौरान होनी हैं. इसलिए का क्रियान्वयन मार्च के बाद किया जाएगा. राय ने कहा कि सरकार दूसरे चरण में इसे शुरू करने के सभी पहलुओं पर नजर डाल रही है.
आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की एक चिंता यह है कि इस योजना से लोग एक दूसरी कार खरीदने को प्रेरित हो सकते हैं. जिसकी वजह से के लिए एक और परेशानी खड़ी हो जाएगी. गोपाल मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार इस साल के अंत तक अपने बेड़े में तीन हजार अतिरिक्त बसों को शामिल करेगी.
दिल्ली सरकार ने परीक्षण के आधार पर 1 जनवरी से15 जनवरी के बीच किया था. इसके तहत ऑड नंबर की गाड़ी ऑड तारीख को और इवन नंबर वाली इवन तारीख के दिन चलाना तय किया गया था.
सना जैदी / IANS