BJP सांसद के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी ले उड़े चोर

राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के घर चोरी हुई है. चोर जरूरी सामान के साथ गटर का ढक्कन भी ले गए. फिलहाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं.

Advertisement
: फिरोजशाह रोड स्थित सांसद की कोठी. (Photo: ITG) : फिरोजशाह रोड स्थित सांसद की कोठी. (Photo: ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

दिल्ली के वीआईपी इलाके फिरोजशाह रोड पर चोरों ने राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के घर को निशाना बनाया. कोठी नंबर 18 में हुई चोरी के दौरान चोर कुछ जरूरी सामान के साथ गटर का ढक्कन भी ले गए. घटना के बाद दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोर सांसद के आवास में कैसे दाखिल हुए और वारदात को कब अंजाम दिया.

Advertisement

डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं. उनका आवास फिरोजशाह रोड पर है, जिसे दिल्ली के वीआईपी इलाकों में गिना जाता है. यहां सांसदों और कई बड़ी हस्तियों के आवास हैं. ऐसे इलाके में चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

CCTV फुटेज से चोरों की तलाश

चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि वारदात किस समय हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे.

फॉरेंसिक टीम सांसद के आवास के अंदर जांच कर रही है. टीम कोठी के अलग-अलग हिस्सों से फिंगरप्रिंट और दूसरे जरूरी सबूत जुटा रही है. पुलिस पूरे परिसर की पड़ताल कर रही है, ताकि चोरों तक पहुंचने के लिए कोई सुराग मिल सके.

Advertisement

हैरानी की बात यह है कि चोर जरूरी सामान के साथ गटर का ढक्कन भी उखाड़कर ले गए. फिलहाल, चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि चोर किस रास्ते से परिसर में दाखिल हुए और वारदात को कब अंजाम दिया. वहीं, फॉरेंसिक टीम कोठी से फिंगरप्रिंट समेत जरूरी साक्ष्य जुटा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »