आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला-VIDEO

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में कुछ लोगों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है. कुछ लोगों का एक ग्रुप पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला करता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका और ईंट से भी हमला किया.

Advertisement
इस घटना में 3 पुलिस अधिकारी घायल बताए जा रहे हैं. (Photo: ITG) इस घटना में 3 पुलिस अधिकारी घायल बताए जा रहे हैं. (Photo: ITG)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया. यह घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहे थे और चेकिंग के दौरान एक गाड़ी जब्त की. जानकारी के मुताबिक भीड़ द्वारा पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका गया और ईंट-डंडों से हमला भी किया गया.

Advertisement

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे जब पुलिस अधिकारी राउंड पर थे, तो गाड़ी के मालिक समेत कुछ लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. यह घटना शनिवार की बताई जा रही है.

इस घटना में 3 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने इलाके के कुख्यात अपराधी सुनील उर्फ पंकज पर मुख्य हमलावर होने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि पंकज पहले से ही संगीन अपराधों समेत 5 मामलों में शामिल रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मंगोलपुरी की गलियों में चाकूबाजी, पुरानी रंजिश के चलते हमला... 6 लोग घायल

घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है. वहीं, अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई हैं.

बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर पुलिस टीम पर हमला कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »