दिल्ली-NCR में बारिश-आंधी-तूफान के बीच रातभर बजता रहा मोबाइल, आता रहा अलर्ट...

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार की देर रात आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. इस दौरान रातभर मोबाइल फोन पर अलर्ट आते रहे. इससे लोगों में भय का माहौल बन गया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई.

Advertisement
Weather Alert Weather Alert

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:28 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के तहत आने वाले नोएडा और अन्य शहरों के लिए गुरुवार रात की शुरुआत आम दिन की ही तरह थी. हर कोई अपनी दिनचर्या में व्यस्त था. कोई दफ्तर से घर लौटते समय ट्रैफिक में था, तो कोई बाहर मार्केट में. अचानक एक के बाद एक फोन घनघनाने लगे. फोन की यह घनघनाहट आम नहीं थी. यह था एक अलर्ट.

Advertisement

रात नौ बजे के आसपास से शुरू हुआ अलर्ट आने का यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा. हर फोन पर एक ही संदेश फ्लैश हो रहा था. यह संदेश था- अगले 3 घंटों में आपके जिले के कुछ इलाकों में तेज आंधी-तूफान (हवा की रफ्तार 70-90 किलोमीटर/घंटा से 100 किलोमीटर/घंटा तक) के साथ बिजली कड़कने, मध्यम से भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है.

इस अत्यंत गंभीर चेतावनी से लोगों में भय का माहौल बन गया और हर कोई घर पहुंचने की जल्दी में नजर आया. देखते ही देखते यह अलर्ट सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया. यह अलर्ट राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीएमए और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किया गया था.

यह भी पढ़ें: मौसम: नोएडा समेत दिल्ली-NCR में आज भी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कितना तापमान

Advertisement

हाइएस्ट इंटेंसिटी श्रेणी में यह अलर्ट जारी किया गया जाता है. गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में गुरुवार की रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई. दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं भी चलीं. हवाओं की रफ्तार बहुत ज्यादा थी. मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने, कमजोर ढांचों और पेड़ से दूर रहने की सलाह दी थी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान-बारिश के अजीब से कॉम्बो के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन!

मौसम विभाग ने खुले में जाने से बचने की सलाह भी दी थी. बता दें कि मौसम विभाग ने 12 जून, शुक्रवार को भी दिल्ली के साथ ही यूपी-हरियाणा और कई अन्य राज्यों में धूल भरी आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »