दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मॉनसून का असर देखने को मिल रहा है. सोमवार को राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

Advertisement

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है.

मौसम में आए इस बदलाव को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों के लिए 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट जारी किया है.

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी, पूर्वी, शाहदरा, मध्य, उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी, नई दिल्ली, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है.

इसके अलावा शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है.

उम्मीद से ज्यादा बारिश और ट्रैफिक पर असर

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, खासकर गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में अगले दो घंटों के दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें: नैनीताल में बारिश का रौद्र रूप! लैंडस्लाइड से 2 कारें मलबे में फंसीं; कुमाऊं में 141 सड़कें बंद, नदी-नाले उफान पर

बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के निचले इलाकों और अंडरपास में जलभराव हो सकता है, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने और जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »