मुंडका के बाद नरेला की चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

दिल्ली के नरेला में भीषण आग लग गई है. एक चप्पल फैक्ट्री में ये आग लगी है. आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है लेकिन मौके पर दस दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं.

Advertisement
मुंडका के बाद नरेला की चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग मुंडका के बाद नरेला की चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

अरविंद ओझा / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST
  • आग का कारण स्पष्ट नहीं, सभी सुरक्षित
  • मुंडगा अग्निकांड में 27 लोगों की मौत

दिल्ली के नरेला में भीषण आग लग गई है. एक चप्पल फैक्ट्री में ये आग लगी है. आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है लेकिन मौके पर दस दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. पुलिस को रात साढ़े आठ बजे इस घटना की सूचना दी गई थी और तुरंत एक्शन लेते हुए दमकल की गाड़ियों को रवाना कर दिया गया.

अभी के लिए मौके पर धुएं का बड़ा गुबार देखने को मिल रहा है और अफरा-तफरी का माहौल है. आग बुझाने का प्रयास जारी है. किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. दो दिन पहले ही नरेला में ही एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी. आग इतनी भीषण थी कि मौके पर तब हाइड्रा क्रेन भेजनी पड़ी थी और कई घंटों बाद उस पर काबू पाया गया. 

Advertisement

नरेला में आग लगने से पहले शुक्रवार को मुंडका के मेट्रो स्टेशन के पास एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी. इसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी. आग इतनी भयंकर थी कि पूरी इमारत जलकर खाक हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए. मृतकों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही थी. उस मामले में अभी भी पुलिस की जांच जारी है और आग लगने के कारणों को समझने की कोशिश हो रही है.

अब उस बीच नरेला की चप्पल फैक्ट्री में भी भीषण आग लग गई है. मौके से जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें साफ दिख रहा है कि आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ रही हैं और लोग इधर से उधर भाग रहे हैं. घटना के वक्त चप्पल फैक्ट्री में 10 मजदूर मौजूद थे जिन्हें दमकल कर्मियों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. ये भी जानकारी सामने आई है कि इस इमारत के पहले और दूसरे फ्लोर को रेंट पर दिया गया था. किसी विवेक नाम के शख्स को वो दो फ्लोर दिए गए थे. लेकिन उसी चप्पलों की फैक्ट्री में ये आग लगी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक शुरुआत में आंख में जलन जैसा भी महसूस हो रहा था, इमारत के अंदर से कुछ आवाजें भी आ रही थीं. लेकिन क्योंकि मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं, ऐसे में कुछ घंटों बाद ही आग पर काबू पा लिया गया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »