दिल्ली नगर निगम के सदन की महत्वपूर्ण बैठक में गुरुवार को सफाई व्यवस्था और प्रदूषण पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस की नेता नाजिया दानिश के बयान के बाद विवाद बढ़ गया. आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष और महिला पार्षद शगुफ्ता चौधरी समेत कई पार्षद महापौर की कुर्सी तक पहुंच गए.
इस दौरान माइक छीनने, उसे तोड़ने की कोशिश करने और महापौर की कुर्सी के पास चाय फेंकने के आरोप लगे. हंगामे के बावजूद महापौर ने किसी तरह सदन का एजेंडा पास कराया और फिर कार्यवाही स्थगित कर दी.
इस पूरे हंगामे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पार्षद एक-दूसरे से माइक छीनते, धक्का-मुक्की करते और जोर-जोर से बहस करते नजर आ रहे हैं. हंगामा इतना बढ़ गया कि कुछ पार्षद महापौर की सीट तक पहुंच गए
दरअसल, सदन में सफाई व्यवस्था और प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा हो रही थी. इसी दौरान कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश ने अपनी बात रखते हुए आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर तंज कसा. इसके बाद सदन में बहस तेज हो गई और AAP की नेता प्रतिपक्ष और महिला पार्षद शगुफ्ता चौधरी समेत अन्य पार्षद महापौर के आसन के पास पहुंच गए.
इस दौरान सदन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आरोप है कि पार्षदों ने माइक छीनने और उसे तोड़ने की कोशिश की. महापौर की कुर्सी के पास चाय फेंके जाने की बात भी सामने आई है. हंगामे के बीच महापौर प्रवेश वाही ने सदन का एजेंडा पास कराया. इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई.
अब सदन में हुए हंगामे के बाद मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. महापौर प्रवेश वाही ने AAP नेताओं और पार्षदों के व्यवहार पर नाराजगी जताई है. उन्होंने इस आचरण को लेकर कार्रवाई किए जाने के संकेत भी दिए हैं.
सुशांत मेहरा