दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से दबोचा गया संदिग्ध, CISF ने स्टेशन के बाहर दौड़ाकर पकड़ा

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान XBIS स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तु दिखने पर एक यात्री भागने लगा, जिसे सीआईएसएफ के सतर्क जवान ने तुरंत पकड़ लिया. उसके अंडरगारमेंट से कुछ संदिग्ध पदार्थ मिला है.

Advertisement
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध यात्री पकड़ा गया (Photo-ITG) जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध यात्री पकड़ा गया (Photo-ITG)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक संदिग्ध यात्री को पकड़ा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम की स्क्रीन पर एक संदिग्ध घनी वस्तु दिखाई दी. इसके बाद यात्री ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास पकड़ लिया.

Advertisement

CISF के मुताबिक, यात्री के सामान की आगे जांच करने पर उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में एक अज्ञात ठोस पदार्थ छिपा मिला. यात्री ने खुद को कुआलालंपुर में रहने वाला अनिवासी भारतीय (NRI) बताया.

संदिग्ध यात्री और उसके सामान को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है. फिलहाल बरामद पदार्थ की पहचान और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पदार्थ क्या था और उसे किस उद्देश्य से छिपाया गया था. CISF की त्वरित कार्रवाई से संदिग्ध को सुरक्षा जांच से बचकर निकलने से रोक लिया गया. 

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर हमले में 5 संदिग्ध पकड़े गए, 3 राजस्थान के कोटा से, एक महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से

खुद को मलेशिया के कुआलालंपुर में रहने वाला एनआरआई (NRI) बताने वाले उस संदिग्ध यात्री को बरामद सामान के साथ आगे की कानूनी जांच के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »