दिल्ली में होली पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें, राजधानी में सिर्फ इन 5 दिन होगा ड्राई डे

दिल्ली में इस बार होली पर ड्राई डे नहीं रहेगा. आबकारी विभाग ने होली को शराबबंदी दिवस की सूची से हटा दिया है. 15 जनवरी को जारी आदेश में साफ किया गया कि राजधानी में सिर्फ पांच दिन ही ड्राई डे रहेंगे. इनमें गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद उल फितर, रामनवमी और महावीर जयंती शामिल हैं.

Advertisement
दिल्ली में इस बार होली पर खुलेंगी शराब की दुकानें . (Representative photo) दिल्ली में इस बार होली पर खुलेंगी शराब की दुकानें . (Representative photo)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली ,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

राजधानी दिल्ली में इस बार होली के मौके पर शराब की दुकानें बंद नहीं होंगी. आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली को ड्राई डे की सूची में शामिल नहीं किया गया है. विभाग की तरफ से इसी साल 15 जनवरी को जारी आदेश में होली को शराबबंदी दिवस की सूची से हटा दिया गया था.

इसके बाद अब यह तय हो गया है कि त्योहार के दिन भी सामान्य दिनों की तरह शराब की बिक्री जारी रहेगी. आबकारी विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस वर्ष सिर्फ पांच दिन ही ड्राई डे घोषित किए गए हैं. इन दिनों शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी.

Advertisement

होली पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें

ड्राई डे की सूची में गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद उल फितर, रामनवमी और महावीर जयंती को शामिल किया गया है. इन पांच अवसरों पर राजधानी में शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

राजधानी दिल्ली में सिर्फ 5 दिन ही ड्राई डे घोषित

होली को इस सूची से हटाए जाने के बाद लोगों के बीच इस फैसले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. पहले कई मौकों पर होली पर भी शराबबंदी लागू रहती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा.

राजधानी में सिर्फ 5 दिन ही ड्राई डे घोषित

आबकारी विभाग ने साफ किया है कि जिन दिनों को ड्राई डे घोषित किया गया है, उन्हीं दिनों शराब की बिक्री पर रोक रहेगी. बाकी दिनों में लाइसेंसधारी दुकानें निर्धारित समय के अनुसार खुली रहेंगी. इस फैसले के बाद होली पर बाजार और शराब की दुकानों पर सामान्य गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »