दिल्ली दंगा मामले में कांग्रेस की पूर्व पार्षद की याचिका HC ने की खारिज

हाई कोर्ट में इशरत जहां की अर्जी पर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को दिए अपने हलफनामा में कहा है कि अभी इस मामले में जांच जारी है.

Advertisement
हाई कोर्ट ने इशरत जहां की याचिका को खारिज कर दिया हाई कोर्ट ने इशरत जहां की याचिका को खारिज कर दिया

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

  • दंगा मामले में कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां गिरफ्तार
  • कोर्ट ने जांच के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय दिया था

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां की याचिका को खारिज कर दिया है. दिल्ली हिंसा मामले में यूएपीए कानून के तहत इशरत जहां को गिरफ्तार किया गया था. पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में जांच करने के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय और दे दिया था.

Advertisement

इसी को आरोपी इशरत जहां ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. हाई कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए 20 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

बीते 26 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने हिंसा के आरोप में इशरत जहां को गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस ने निचली अदालत से जांच के लिए अतिरिक्त समय मांगते हुए अदालत को बताया था कि खालिद सैफी इस्लामी उपदेशक और भगोड़े जाकिर नायक समेत कुछ और लोगों से विदेश में मुलाकात की थी.

इस मुलाकात का मकसद आतंकी गतिविधियों के उनके एजेंडे को फैलाने के लिए पैसा इकट्ठा करने का था. इशरत को किसी गुप्त माध्यम से और खालिद सैफी को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के अलावा विदेशों से भी अवैध धन मिला था.

हाई कोर्ट में इशरत जहां की अर्जी पर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को दिए अपने हलफनामा में कहा कि अभी इस मामले में जांच जारी है. और निचली अदालत ने इन्ही दलीलों को सुनने के बाद पुलिस को 60 दिन का अतिरिक्त समय जांच के लिए दे दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement