दिल्ली में दर्दनाक हादसा... बारिश के बाद तालाब पर पहुंचे थे चार बच्चे, दो की डूबने से हो गई मौत

राजधानी दिल्ली (Delhi) के रोहिणी में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां बारिश के बाद तालाब पर पहुंचे चार बच्चों में दो की डूबने से मौत हो गई. दो बच्चों को लोगों ने बच्चा लिया. वहीं अन्य दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिन्हें नहीं बचाया जा सका. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

Advertisement
तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत. (Representational image) तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत. (Representational image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 8:22 AM IST

राजधानी दिल्ली (Delhi) में दुखद घटना सामने आई है. यहां बारिश के बाद तालाब में खूब पानी जमा हो गया. इसमें दो बच्चे डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना के बारे में जब लोगों को पता चला तो तुरंत बच्चों को निकालने के लिए प्रयास शुरू हुए. वहीं बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, यह घटना बाहरी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके की है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम तेज बारिश हुई, जिसके बाद प्रेम नगर इलाके में एक तालाब भर गया. शाम की बारिश के बाद प्रेम नगर इलाके में स्थित रानी खेड़ा गांव में नजदीकी कॉलोनी के चार बच्चे तालाब पर पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: नहाने के दौरान तालाब में डूबे इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 स्टूडेंट, मौत के बाद इलाके में पसरा मातम

इस दौरान बच्चे बारिश में नहाने लगे, तभी चार में से दो बच्चे तालाब की गहराई में जाने लगे. दोनों ने बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन नहीं निकल सके और तालाब में डूब गए. तालाब में डूबने वाले दोनों बच्चों की उम्र 9 और 15 साल है. घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Advertisement

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे. वहीं पुलिस को मामले की सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. तालाब से दोनों बच्चों के शव निकाले गए. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिए. इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »