दिल्ली के ब्रह्मपुरी में मस्जिद निर्माण कार्य पर विवाद, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

दिल्ली पुलिस ने बताया कि विवाद गली नंबर 12 में अल मतीन मस्जिद के नए एंट्रेंस के निर्माण को लेकर पैदा हुआ. पुलिस ने कहा कि कथित घटना के संबंध में कोई पीसीआर कॉल नहीं मिली.

Advertisement
मस्जिद में निर्माण कार्य पर विवाद (तस्वीर: Meta AI) मस्जिद में निर्माण कार्य पर विवाद (तस्वीर: Meta AI)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली (Northeast Delhi) के ब्रह्मपुरी इलाके में एक मस्जिद के विस्तार को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद इलाके में पुलिस की चौकसी बढ़ गई है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि विवाद गली नंबर 12 में अल मतीन मस्जिद के नए एंट्रेंस के निर्माण को लेकर पैदा हुआ.

एजेंसी के मुताबिक, बयान में कहा गया कि शिकायत के बाद, नवंबर 2023 में निर्माण कार्य को शुरू में रोक दिया गया था, लेकिन मस्जिद के ट्रस्टियों द्वारा नवंबर 2024 में दिल्ली नगर निगम (MCD) से मंजूरी मिलने के बाद फरवरी 2025 में इसे फिर से शुरू किया गया.

Advertisement

निवासियों ने किया विरोध

हालांकि, 13 फरवरी को एक और शिकायत दर्ज की गई, जिसमें अनधिकृत निर्माण का आरोप लगाया गया. पुलिस ने कहा कि अल मतीन वेलफेयर सोसाइटी ने जरूरी अनुमति प्राप्त कर ली थी, लेकिन कुछ निवासियों ने नए गेट का विरोध किया, जिसके जवाब में मस्जिद की मैनेजिंग बॉडी ने निर्माण रोकने पर सहमति जताई. 

पुलिस ने कहा कि 18 फरवरी को एमसीडी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया और निर्माण कार्य फिर से रोक दिया.

'रात को पथराव...'

3 मार्च को पुलिस को 21 निवासियों की तरफ से एक और शिकायत मिली, जिसमें 2-3 मार्च की रात को पथराव का आरोप लगाया गया था. हालांकि, बयान में कहा गया कि सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण सहित जांच में घटना का कोई सबूत नहीं मिला. बयान के मुताबिक, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए इलाके में गश्त तेज कर दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP के पीलीभीत में मस्जिद में बिना इजाजत बजाया लाउडस्पीकर, मौलवी पर केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सीलमपुर और स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) न्यू उस्मानपुर ने इलाके का दौरा किया और निवासियों से बातचीत की, लेकिन कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई. पुलिस ने कहा कि कथित घटना के संबंध में कोई पीसीआर कॉल नहीं मिली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »