दिल्ली BJP ने LG से की केजरीवाल के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता अशोक गोयल और श्री हरीश खुराना ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को लिखे गए एक पत्र में अनेक सरकारी कर्मचारियों के सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के पक्ष में राजनीतिक अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आरोप लगाया है.

Advertisement
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल

रोहित मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 6:25 AM IST

दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता अशोक गोयल और श्री हरीश खुराना ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को लिखे गए एक पत्र में अनेक सरकारी कर्मचारियों के सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के पक्ष में राजनीतिक अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आरोप लगाया है.

दिल्ली बीजेपी ने 4 कर्मचारियों के सोशल मीडिया एकाउंट का हवाला पत्र में दिया है. बीजेपी का आरोप है कि सरकारी सेवा नियमों के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कर्मचारियों सहित सरकारी कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर राजनीतिक क्रियाकलापों में भाग लेने पर रोक है.

Advertisement

बीजेपी नेताओं ने कहा है कि ने सरकारी कार्यालयों में अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं को कोटर्मिनस नौकरियों तथा परामर्शियों के रूप में नियुक्त किया है. जो दिल्ली सचिवालय में बैठकर आम आदमी पार्टी के राजनीति विस्तार के लिए कार्य कर रहे हैं.

दिल्ली नेताओं ने दिल्ली सरकार के अधीन कोटर्मिनस या कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों के सोशल मीडिया एकाउंटों की छानबीन करने का आदेश देने और नियमों के उल्लंघन करने के लिए उपराज्यपाल से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »