कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा के 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, CG से रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला को टिकट

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. सबसे ज्यादा राजस्थान से तीन और छत्तीसगढ़ से दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं.

Advertisement
रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला को छत्तीसगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है. -फाइल फोटो रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला को छत्तीसगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है. -फाइल फोटो

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST
  • हरियाणा से अजय माकन को बनाया उम्मीदवार
  • पी. चिदंबरम को तमिलनाडु से मिला टिकट

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. राजस्थान से रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनीक और प्रमोद तिवारी के नामों का ऐलान किया गया है. बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं. 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है.

इनके अलावा छत्तीसगढ़ से दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. यहां से रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, हरियाणा से अजय माकन, कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा, महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी और तमिलनाडु से पी चिदंबरम को प्रत्याशी बनाया गया है.

Advertisement

कांग्रेस की 8 सीटें होनी हैं खाली

राज्यसभा में कांग्रेस की आठ सीटें खाली हो रही है. इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, जयराम रमेश, कपिल सिब्बल, छाया शर्मा, विवेक तन्खा, अंबिका सोनी जैसे नेता शामिल हैं. वहीं, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, प्रमोद तिवारी, कुमारी सैलजा, संजय निरुपम, राजीव शुक्ला राज बब्बर जैसे कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं की लंबी सूची थे, जो उच्च सदन में जाने के इंतजार में थे. इनमें से पी. चिदंबरम, जयराम रमेश, विवेक तन्खा, प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला को पार्टी ने उम्मीदवार बना दिया है.

बता दें कि 15 राज्यों की खाली 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को मतदान होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक 21.06.2022 से 01.08.2022 के बीच कई सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इसके बाद ये सीटें खाली हो जाएंगी. इससे पहले 31 मार्च को छह राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे. असम (2 सीट), हिमाचल प्रदेश (1), केरल (3), नागालैंड (01), त्रिपुरा (01), पंजाब (5) में ये चुनाव हुए थे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »