कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- AAP सरकार नाकाम, फिर होगा दिल्ली में जलभराव

माकन ने कहा कि केंद्र सरकार ने केजरीवाल व उसकी टीम के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में लीपापोती के अलावा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है. क्योंकि उनके खिलाफ कोई एफआईआर तक नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केजरीवाल और उसकी टीम के खिलाफ दिखावे के लिए एक सीमा तक जाती है और उसके बाद कोई कार्यवाही नहीं करती.

Advertisement
कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

सना जैदी / मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2017,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने बीजेपी-आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के आपसी झगड़े के कारण दिल्ली के लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया तथा जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

कि 29 मई तक पीडब्ल्यूडी के अन्तर्गत आने वाले केवल 4.70 प्रतिशत नालों की ही सफाई हुई है, जबकि नालों की डिसिल्टिंग 15 जून तक पूरी हो जानी चाहिए. पीडब्ल्यूडी की वेबसाइट का हवाला देते हुए कि दिल्ली के पीडब्ल्यूडी विभाग ने 29 मई को नालों की सफाई में काम आने वाली सुपर सकर मशीन का टेंडर जारी किया है. जबकि 15 जून तक नालों की सफाई हो जानी चाहिए. इससे यह साबित होता है कि दिल्ली सरकार मानसून तथा उसके कारण होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए कितनी तैयार है.

Advertisement

माकन ने बताया कि 15 जून तक पीडब्ल्यूडी के तहत आने वाले नालों की डिसिल्टिंग के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. मानसून के आने से पहले डिसिल्टिंग की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए क्योंकि गाद को बाहर निकालने के पश्चात उसको सूखने के लिए कुछ दिन चाहिए होते हैं, जिससे उसको आसानी से हटाया जा सके.

माकन ने कहा कि केंद्र व उसकी टीम के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में लीपापोती के अलावा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है. क्योंकि उनके खिलाफ कोई एफआईआर तक नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केजरीवाल और उसकी टीम के खिलाफ दिखावे के लिए एक सीमा तक जाती है और उसके बाद कोई कार्यवाही नहीं करती.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »