ई-रिक्शा और मेट्रो में घूम लोगों के कैशलेस के फायदे बता रहे मनोज तिवारी

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने केंद्रीय सचिवालय से कश्मीरी गेट तक मेट्रो में सफर किया. मनोज तिवारी ने लोगों को बताया कि कैसे वो रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए कैश पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं.

Advertisement
बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी

रोहित मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नोटबंदी की समस्याओं के सिर्फ 10 दिन बचे है तो वही बीजेपी के नेता इस काम में जुटे है कि कैसे लोगों को कैश पर निर्भरता कम किया जाए. इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी मेट्रो और ई-रिक्शा में सवारी कर नोटबंदी और कैशलेश सिस्टम के फायदे गिना रहे है. मनोज तिवारी पहले तो आम नागरिक की तरह ई-रिक्शा में सवार हुए और फिर हाल चाल पूछने के बाद नोटबंदी पर लोगो की राय ली उसके बाद लोगों को कैशलेस के फायदे समझाने लगे.

यहीं नहीं रुके फिर वो आम नागरिक की तरह मेट्रो में सवारी की और लोगों से इसका फीड बैक जाना. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने केंद्रीय सचिवालय से कश्मीरी गेट तक मेट्रो में सफर किया. मनोज तिवारी ने लोगों को बताया कि कैसे वो रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए कैश पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं. उन्होंने कार्ड से भुगतान करने के फायदे भी गिनाए. मनोज ने कहा कि कैश की किल्लत के दौर में एक तो नोटों की जरूरत नहीं होगी. दूसरे खर्चा भी सिस्टेमेटिक हो जाएगा.

Advertisement

तिवारी ने अपने साथ मेट्रो का सफर कर रहे लोगों को की नई सेवा के बारे में भी बताया और समझाया कि कैसे आसान तरीकों से वो अपने मोबाइल के जरिए ही सब्जी वाले से लेकर दूध और किराना का सामान खरीद सकते हैं. मेट्रो स्टेशन दर स्टेशन आगे बढ़ती गई, तिवारी ने भी अपना एजेंडा हर आने वाले नए मुसाफिरों के सामने रखा. खास बात ये रही कि इसमें लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »