कोरोना: दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा हिमाचल प्रदेश, CM केजरीवाल ने जताया आभार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आग्रह को स्वीकार करते हुए दिल्ली को ऑक्सीजन की आपातकालीन आपूर्ति करने को सहमति प्रदान की है.

Advertisement
सीएम केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश का आभार जताया है. (फाइल फोटो) सीएम केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश का आभार जताया है. (फाइल फोटो)

मनजीत सहगल

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 9:45 PM IST
  • दिल्ली में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार
  • CM केजरीवाल ने जताया आभार
  • सीएम केजरीवाल ने लिखा था मुख्यमंत्रियों का पत्र

कोरोना संकट के बीच राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते दिल्ली में हाहाकार मचा हुआ है. हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मदद की गुहार लगाते हुए पत्र लिखा था.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आग्रह को स्वीकार करते हुए दिल्ली को ऑक्सीजन की आपातकालीन आपूर्ति करने को सहमति प्रदान की है. दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए  हिमाचल प्रदेश आगे आया है. कोविड-19 महामारी के संकट के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ऑक्सीजन का भारी संकट चल रहा है. 

Advertisement

नई दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि दिल्ली में उत्पन्न स्थिति से हिमाचल प्रदेश काफी चिन्तित है और दिल्ली सरकार को हर सम्भव सहायता प्रदान करने में प्रदेश को प्रसन्नता होगी. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली सरकार के अधिकारी ऑक्सीजन की आपूर्ति का प्रबन्ध करने के लिए हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक से सम्पर्क कर सकते हैं. अरविन्द केजरीवाल ने इस उदारता के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है.

सीएम केजरीवाल ने मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर अपील की थी कि अगर उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है, तो दिल्ली को उपलब्ध कराएं. पिछले कुछ दिनों में कोरोना के गंभीर मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है. उन्होंने कहा था कि कृपया इसे अति गंभीर समझें.

Advertisement

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई ऑक्सीजन एक्सप्रेस अब दिल्ली भी ऑक्सीजन सप्लाई कर रही है. सोमवार रात को पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली पहुंचेगी, जिसमें 70 टन ऑक्सीजन होगा. ये ऑक्सीजन एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील प्लांट से आ रही है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »