'रावण' का कटा चालान, इंडिया गेट पर बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा महंगा

मुकेश ऋषि लाल किला मैदान में आयोजित हो रही एक रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे हैं. इंडिया गेट के आसपास रावण की वेशभूषा में मोटरसाइकिल चलाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया था. इसके बाद पुलिस ने उनको नोटिस भेजा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया उन्होंने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय पहुंचकर जुर्माना भरा.

Advertisement
रावण का किरदार निभा रहे हैं मुकेश ऋषि रावण का किरदार निभा रहे हैं मुकेश ऋषि

अनुग्रह मिश्रा / रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

लाल किला मैदान में आयोजित रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता को इंडिया गेट पर बिना हेलमेट के बाइक चलाना महंगा पड़ गया. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट की बजाय मुकुट पहनकर बाइक चलाने के लिए मुकेश ऋषि का चालान काट दिया और उनपर जुर्माना लगाया गया.

मुकेश ऋषि लाल किला मैदान में आयोजित हो रही एक रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे हैं. इंडिया गेट के आसपास रावण की वेशभूषा में मोटरसाइकिल चलाते हुए उनका हो गया था. इसके बाद पुलिस ने उनको नोटिस भेजा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया उन्होंने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय पहुंचकर जुर्माना भरा.

Advertisement

रामायण का रावण तो पुष्पक विमान पर सवार होता था लेकिन आधुनिक रावण बने मुकेश ऋषि हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार होकर इंडिया गेट की सैर करने निकले थे. बताया जा रहा है कि उन्हें किसी टीवी चैनल में इंटरव्यू देने था इसलिए वह रावण की वेश भूषा में ही निकल पड़े. उन्हें देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग उनके साथ सेल्फी लेते भी देखे गए. हालांकि कानून और सबके लिए समान हैं चाहें वह एक आम आदमी हो चाहे कोई अभिनेता, इसी वजह से उन्हें बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान भरना पड़ा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »