केजरीवाल की मांग- पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 ₹ तक कटौती करें मोदी सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपये प्रति लीटर तक घटाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पहले एक्साइज़ ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाई और फिर 2.50 रुपये प्रति लीटर तक कम कर दी. वहीं, बीजेपी ने केजरीवाल से पेट्रोल-डीजल की कीमत में 2.50 रुपये की राहत देने की मांग की है.

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

राम कृष्ण / पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने के केंद्र सरकार के ऐलान को आम आदमी पार्टी (AAP) ने जनता के साथ धोखा बताया है. साथ ही AAP ने पूछा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम चार साल से लगातार बढ़ रहे थे, तब केंद्र सरकार एक दम खामोश क्यों थी? इस मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर मोदी सरकार को घेरा.

Advertisement

उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम 10 रुपये प्रति लीटर तक घटाने की मांग की. ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई और गुरुवार को सिर्फ 2.50 रुपये कम कर दी? ये तो धोखा हुआ. केंद्र सरकार को कम से कम 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करनी चाहिए.'

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ' ने 4 साल तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए और अब 2.5 रुपये घटाकर जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है, क्योंकि अब पीएम मोदी का ग्राफ नीचे जा रहा है और 3 राज्य में विधानसभा के चुनाव हैं. अरुण जेटली जनता को फ़र्ज़ी राहत देने की कोशिश कर रहे है.'

इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने कहा, '2014 से लेकर अब तक केंद्र सरकार ने 10 बार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी. पेट्रोल पर करीब 11.77 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई, जबकि डीजल पर करीब 13.47 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई. जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हो रहे थे, तब मोदी की केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रही थी.'

Advertisement

पार्टी ने कहा, 'एक्साइज ड्यूटी से केंद्र सरकार ने करीब 10 लाख करोड़ रुपये कमाए. जब केंद्र सरकार को तेल के दाम कम करके जनता को राहत देनी चाहिए थी, तब पीएम मोदी सरकार का खजाना भरने में लगे थे और अब बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम पर अंतरराष्ट्रीय बाजार को जिम्मेदार बता रहे हैं.'

आम आदमी पार्टी की मोदी सरकार से 2 मांगें.....

1- मोदी सरकार ये वादा करे कि कल से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं होगी?

2- जिस तरह से एक्साइज ड्यूटी के नाम पर जनता की जेब खाली की गई, उसी तरह केंद्र सरकार 10 रुपये की एक्साइज ड्यूटी माफ करे.

बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

केंद्र सरकार द्वारा की कीमतों में 2.50 रुपये की कमी करने के बाद कई राज्यों ने भी 2.50 रुपये की कटौती की. इसके चलते कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दामों में 5 रुपये की कमी हुई. हालांकि दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की, जिसके चलते यहां इनके दामों में सिर्फ 2.50 रुपये की कमी हुई.

इसको लेकर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने केजरीवाल पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'केजरीवाल जी....केन्द्र के 2.50 ₹ सहित यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र ने 5 ₹ की क़ीमत घटा दी है, लेकिन AAP सरकार पेट्रोल पर 12 फीसदी और डीजल पर 10.5 फीसदी वैट वृद्धि कर चुकी है. यदि दिल्लीवासियों को वाकई राहत देना चाहते हो, तो इस वृद्धि को वापिस लो.'

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »