कपिल मिश्रा से जबरन अनशन तुड़वाने की तैयारी, घर के गेट किए बंद, बाहर पुलिस की तैनाती

पुलिस का कहना था कि अगर कपिल मिश्रा नहीं माने तो उन्हें जबरदस्ती अरुणा अली अस्पताल ले जाया जाएगा. इसके लिए कपिल के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही, जबकि घर के गेट बंद करा कपिल अंदर चले गए.

Advertisement
कपिल मिश्रा कपिल मिश्रा

पंकज जैन / मणिदीप शर्मा / राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली ,
  • 13 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:11 AM IST

आखिरी काफी उठापटक के बाद पिछले चार दिनों से अनशन पर बैठे पर आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित नेता कपिल मिश्रा का शनिवार को मेडिकल टेस्ट हुआ. रिपोर्ट में कपिल का शुगर और ब्लड प्रेशर सामान्य रहा. हालांकि कपिल मिश्रा ने आप नेता सत्येंद्र सिंह के कथित डॉक्टरों से चेकअप कराने से इनकार कर दिया.

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कपिल को मेडिकल टेस्ट कराने के लिए अल्टीमेटम दिया. पुलिस का कहना था कि अगर कपिल मिश्रा नहीं माने तो उन्हें जबरदस्ती अरुणा अली अस्पताल ले जाया जाएगा. इसके लिए कपिल के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही, जबकि घर के गेट बंद करा कपिल अंदर चले गए.

Advertisement

RML के डॉक्टरों की टीम करेगी मेडिकल चेकअप
बता दें कि डीसीपी और पुलिस ने कपिल मिश्रा से मेडिकल चेकअप के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आरएमएल अस्पताल से मेडिकल चेकअप के लिए कहा है. ऐसे में कपिल का मेडिकल चेकअप करने के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) से डॉक्टरों की टीम उनके घर आई. आरएमएल अस्पताल केंद्र सरकार के अधीन आता है.

अरुणा आसफ अली अस्पताल के डॉक्टर बिजेंद्र ने कहा कि कपिल की मेडिकल हालत चिंताजनक है. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है. उनका शुगर और ब्लड प्रेशर बहुत तेजी से नीचे जा रहा है.

 

इससे पहले कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी पर अनशन तुड़वाने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया. मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर सत्येंद्र जैन के अधीन काम कर रहे हैं. और गलत रिपोर्ट दे रहे हैं. मैं ठीक हूं लेकिन डॉक्टर जबरन अस्पताल में भर्ती कराने के लिए जोर दे रहे हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह रविवार के खुलासे से पहले सत्याग्रह को खत्म कराने की साजिश है. पुलिस मुझे जबरन अस्पताल ले जाने की बात कह रही है. मुझे यह मंजूर नहीं है. इस मामले पर किसी दूसरे की राय लूंगा. उनका कहना है कि मेरा शुगर लेवल 87 है, लेकिन डॉक्टर इसे 58 बता रहे हैं.

मिश्रा ने कहा, 'रविवार के खुलासे से बचने के लिए झूठ फैलाने की तैयारी हो रही है. मैं सत्येंद्र जैन को रिपोर्ट करने वाले डॉक्टरों की रिपोर्ट मानने से इनकार करता हूं.'

दूसरे राउंड के खुलासे से पहले हनुमान की शरण में कपिल
रविवार 14 मई की सुबह 11 बजे बड़े खुलासे से पहले शनिवार की शाम कपिल अपनी पत्नी प्रीति और समर्थकों के साथ कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ करने पहुंचे.

कपिल मिश्रा सिविल लाइन में मंत्री बनने के बाद मिले बंगले के आंगन में निलंबित होने के बाद से ही बिना अन्न खाए धरने पर बैठे हुए हैं। एक के बाद एक कई बड़े आरोप लगाने और एसीबी से लेकर सीबीआई में शिकायत लड़ने वाले मिश्रा इन दिनों अनशन के चौथे दिन में प्रवेश कर चुके हैं। शनिवार की शाम भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने पहुंचे कपिल ने बताया कि चार दिन अनशन के पूरे होने के बाद भी 5 बड़े नेताओं के विदेश जाने की जानकारी नहीं मिल रही है.

Advertisement

मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रविवार को नया खुलासा करने का दावा करते हुए कहा कि "इस लड़ाई को लड़ने के लिए हनुमान जी का आशीर्वाद लेने आया हूँ. रविवार को कुछ पेपर डॉक्यूमेंट लोगों के सामने रखूंगा, इसलिए पहले बजरंग बली के पास आया हूँ. ताकि इतना बड़ा तथ्य जनता के सामने रखने से पहले बजरंग बली मुझे शक्ति दें. रविवार 11 बजे जो सच सामने आयेगा. उसके बाद अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर बैठने की नैतिक शक्ति खत्म हो जायेगी."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement