देश में बढ़े कोरोना के एक्टिव मरीज, 5 दिन में 9 हजार केस का इजाफा

फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव मामले 1 लाख 45 हजार के पार पहुंच गए हैं, जबकि 16 फरवरी के दिन देश में कोरोना के एक्टिव मामले करीब 1 लाख 36 हजार थे.

Advertisement
कोरोना वायरस अपडेट (फाइल फोटो) कोरोना वायरस अपडेट (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 21 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST
  • दिल्ली में कोरोना के मामले अभी भी बढ़ घट रहे हैं
  • मुंबई में BMC ने 1300 से अधिक बिल्डिंग सीज किए
  • देश में बढ़ रहे हैं कोरोना के एक्टिव मामले

दिल्ली और बाकी देश में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में वृद्धि देखने को मिल रहे हैं. रविवार के दिन स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी हुए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना के 145 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा कोरोना के कारण दो लोगों की मौत भी हुई, जिससे दिल्ली में मौत का आंकड़ा 10 हजार 900 पहुंच चुका है. शनिवार को भी दिल्ली में कोरोना के 152 मामले सामने आए थे जबकि एक मरीज की मौत हुई थी.

Advertisement

दिल्ली और मुंबई में बढ़ते मामलों को देखकर सरकारें एक बार फिर सक्रिय होती नजर आ रही हैं. महाराष्ट्र में कई जिलों में रविवार के दिन लॉकडाउन लगा हुआ है जैसे कि यवतमाल, अमरावती आदि. कई जिले नाईट कर्फ्यू पर भी विचार कर रहे हैं, जबकि यवतमाल जैसे जिलों में 28 फरवरी तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है. मुंबई में ही बीएमसी ने अब तक 1300 से अधिक बिल्डिंग को सीज कर दिया है.

आपको बता दें कि बीते दिनों BMC ने नई कोरोना गाइडलाइन जारी करते हुए कहा था कि जिस भी बिल्डिंग में पांच से अधिक कोरोना मामले पाए जाएंगे उन्हें सीज कर दिया जाएगा. महाराष्ट्र में ही 20 फरवरी के दिन कोरोना के 6,281 नए मामले सामने आए थे, और 40 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दी थी.

Advertisement

अगर पूरे देश की बात करें तो पूरे देश में भी कोरोना के एक्टिव मामले बढ़ रहे हैं. पिछले एक हफ्ते को ही देखें तो देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का ग्राफ बढ़ा ही है. फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव मामले 1 लाख 45 हजार के पार पहुंच गए हैं, जबकि 16 फरवरी के दिन देश में कोरोना के एक्टिव मामले करीब 1 लाख 36 हजार थे. तमिलनाडु, कर्नाटक ,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल में ही कोरोना के मामलों में काफी वृद्धि हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन राज्यों से 86.69% फीसदी नए कोरोना मामले सामने आए हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »