केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली भावना अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

स्याही फेंकने के मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में केजरीवाल के वकील ने कहा कि भावना को पहले से कार्यक्रम के बारे में जानकारी थी. स्याही फेंकने के बाद आरोपी ने जो कागज और सीडी उछाले वह 2015 के हैं.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने की वजह से चर्चा में आई को मंगलवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी.

कोर्ट में केजरीवाल के वकील ने कहा, 'भावना को पहले से कार्यक्रम के बारे में जानकारी थी. स्याही फेंकने के बाद आरोपी ने जो कागज और सीडी उछाले वह 2015 के हैं.' उन्होंने कहा कि यह विरोध करने का तरीका नहीं है कि स्याही फेंक दी जाए.

Advertisement


वकील ने यह भी कहा, 'आज आप CM पर स्याही फेंक रहे हैं तो कल PM और राष्ट्रपति पर फेकेंगे. इनको ये जानकारी थी कि यहां स्याही फेंक दी तो भारत में पॉपुलर हो जाएंगी.'

'ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है'
अभियोजन पक्ष के जवाब में भावना के वकील ने कहा कि घटना से पहले मंत्री से मिलने की कोशिश की गई, लेकिन गई. उन्होंने कहा कि कस्टडी तभी होनी चाहिए जब कोई पहले से मामला दर्ज हो. भावना पहले से सामाजिक कार्यकर्ता रही हैं और उसकी छवि अच्छी है. ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है.

'वो खंभे पर चढ़कर तार काटें और हम स्याही भी ना फेंकें'
साधते हुए उन्होंने कहा, 'जब विक्टिम खुद खंभे पर चढ़ कर तार काटते हैं तो हम स्याही क्यों नहीं फेंक सकते? विक्टिम ने पब्लिक में आरोपी को माफी दे दी है. जबकि कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग की जा रही है तो क्या ये डबल स्टैंडर नहीं है.'

Advertisement

बता दें कि मामले की सुनवाई के दौरान भावना अरोरा कोर्ट में मौजूद नहीं थीं. इसके पहले कोर्ट ने भावना को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »