'गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी', हुगली हिंसा पर बोले बंगाल के राज्यपाल

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद अब राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि गुंडागर्दी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हिंसा के बाद बीजेपी और टीएमसी भी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. टीएमस ने बीजेपी को इसके लिए जिम्मेदार बताया है तो वहीं बीजेपी ने इसे टीएमसी की नाकामी बताया है.

Advertisement
हिंसा के बाद मौके से जान बचाकर भागते लोग. हिंसा के बाद मौके से जान बचाकर भागते लोग.

अनुपम मिश्रा / इंद्रजीत कुंडू / ऋत्तिक मंडल

  • कोलकाता,
  • 02 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 10:09 PM IST

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी (30 मार्च) के दिन हुई हिंसा के ठीक 3 दिन बाद रविवार को हुगली में हिंसा की घटना सामने आई. इस बार भी शोभायात्रा के दौरान हिंसा के साथ-साथ उपद्रवियों ने आगजनी को अंजाम दिया. शोभायात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी ने किया था.

रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए थे. उनके वहां से जाने के बाद वहां दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई और कई लोग घायल हो गए. इस घटना पर अब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का बयान आया है.

Advertisement

एक्शन लिया जाएगा

राज्यपाल ने कहा है कि गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जल्द से जल्द आरोपियों को खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. घटना के बाद बीजेपी और टीएमसी दोनों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं.

सरकार की नाकामी

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने इसे सरकार की नाकामी बताया है. उन्होंने कहा है कि बंगाल में हिंदू डर के साए में जी रहे हैं. वहीं, टीएमसी ने इसे बीजेपी की सोची-समझी चाल बताया है. टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सुनियोजित तरीके से दंगा भड़काने का काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में फिर भड़की हिंसा, हुगली में शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प और आगजनी

सरकार गंभीर होती तो...

दिलीप घोष ने कहा,'मैं भी जुलूस में मौजूद था. मेरे सामने पत्थरबाजी हुई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. हिंदुओं को डर है, उन पर फिर से हमला हो सकता है. अगर सरकार इस पर गंभीर होती तो आज यह घटना नहीं होती. राज्य की मुख्यमंत्री पहले ही कुछ लोगों को क्लीन चिट दे चुकी हैं. वह हिंदुओं पर ही आरोप लगा रही हैं. आज मेरी जान को खतरा था, मेरे सुरक्षाकर्मियों ने मुश्किल से मुझे बचाया.'

Advertisement

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ड्रोन से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, अब CID करेगी केस की जांच

टीएमसी का BJP पर हमला

टीएमसी सांसद शशि पांजा ने हिंसा के लिए दिलीप घोष और बीजेपी को दोषी ठहराया है. उन्होंने कहा कि वह हुगली में हुई हिंसा की निंदा करते हैं. रैली की अध्यक्षता दिलीप घोष ने की. वह अपने कट्टरपंथी और भड़काऊ बयानों के लिए जाने जाते हैं. यह वही पार्टी है, जो सार्वजनिक संपत्ति की तोड़फोड़ में शामिल थी और हावड़ा की घटना में भी शामिल थी.

बंगाल नियंत्रण से बाहर

इस घटना पर पश्चिम बंगाल बीजेपी के चीफ सुकांत मजूमदार का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि बंगाल नियंत्रण से बाहर हो रहा है. ममता बनर्जी दंगों पर काबू नहीं पा रही हैं. वह एक विशेष समुदाय की रक्षा कर रही है और हिंदुओं को निशाना बना रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »