अवैध हथियार लहराकर बनाई Reel, 3 गिरफ्तार, छापेमारी में देसी कट्टा और 12 कारतूस बरामद

मुंगेर में अवैध हथियार के साथ रील्स बनाने के मामले में पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिसा का कहना है कि एक युवक फरार है उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एक आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए हैं.

Advertisement
अवैध हथियार लहराने के मामले में तीन गिरफ्तार अवैध हथियार लहराने के मामले में तीन गिरफ्तार

गोविंद कुमार

  • मुंगेर ,
  • 11 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 9:21 PM IST

बिहार के मुंगेर से दो वीडियो वायरल हुए हैं. जहां एक युवक अवैध हथियार अपने हाथ में लेकर बार बालाओं के साथ डांस कर रहा है. दूसरे युवक सोशल मीडिया पर अवैध पिस्टल के साथ रील्स बनाकर अपना भौकाल दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने एक आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार युवकों की पहचान, रजनीश कुमार, पियूष कुमार और सुदर्शन कुमार के तौर पर हुई है. 

Advertisement

अवैध हथियार हाथ में लिए बार बालाओं के साथ डांस करता युवक

ये वायरल वीडियो मुफ्फसिल और टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के हैं. जहां बिच्छी चांचर गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बार बालाओं को बुलाया गया था. बताया जा रहा है कि डांस के दौरान बार बालाओं के बीच मुंह में गमछा बांधे एक युवक बालाओं के पास आकर हाथ में हथियार लेकर डांस करने लगा. इस डांस का किसी ने वीडियो वायरल कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

 

वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जबकि आयोजक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. 

पुलिस ने आर्म्स एक्ट में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

वहीं, दूसरा मामला मुफ्फसिल थाना इलाके के शंकरपुर का है. यहां के पियूष कुमार और सुदर्शन कुमार ने पिस्टल और कट्टा के साथ रील्स बनाकर फेसबुक पर पोस्ट की थी. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और 12 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया है.

Advertisement

इन दोनों मामले का मुंगेर एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने खुलासा करते हुए बताया कि 8 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस मामले में थानाध्यक्ष द्वारा फायरिंग करने वाले युवक रजनीश कुमार की पहचान की गई और फिर उसे गिरफ्तार किया है.

पुलिस चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, एक की तलाश जारी

मामले में आयोजक समेत चार लोगों के खिलाफ प्रार्थमिकी दर्ज की गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. दूसरा मामला मुफ्फसिल थाना के मिल्की शंकरपुर गांव का है, जहां दो युवकों का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था. पुलिस ने उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »