नीतीश-लालू में अब भी तनातनी, JDU की मांग- तेजस्वी पर RJD दे सही जवाब

नीतीश से मुलाकात के बाद यह कयास पर लगाए जा रहे थे कि तेजस्वी यादव के इस्तीफे का मुद्दा अब शांत हो गया है और जेडीयू और आरजेडी के बीच तनातनी की स्थिति भी खत्म हो गई है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं और इस मुलाकात के अगले दिन से ही जेडीयू के सभी प्रवक्ता लगातार तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के लगे आरोपों पर जवाब देने का दबाव बना रहे हैं.

Advertisement
जेडीयू-आरजेडी में जारी है तनाव जेडीयू-आरजेडी में जारी है तनाव

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 22 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली में रहेंगे और उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात भी की है. लेकिन इस मुलाकात से पहले जेडीयू ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अपना स्टैंड एक बार फिर साफ कर दिया है.

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले आरसीपी सिंह ने दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जेडीयू के सभी प्रवक्ता तेजस्वी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनकी लेकिन अब तक उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश की पार्टी को अब भी तेजस्वी यादव से जवाब का इंतजार है.

Advertisement

गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके ऑफिस में 35 मिनट तक मुलाकात की थी और माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान तेजस्वी ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के सभी आरोपों पर स्पष्टीकरण दिया था.

मुलाकात के बाद यह कयास पर लगाए जा रहे थे कि तेजस्वी यादव के इस्तीफे का मुद्दा अब शांत हो गया है और जेडीयू और आरजेडी के बीच तनातनी की स्थिति भी खत्म हो गई है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं और इस मुलाकात के अगले दिन से ही जेडीयू के सभी प्रवक्ता लगातार तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के लगे आरोपों पर जवाब देने का दबाव बना रहे हैं.

ऐसे में नीतीश कुमार के करीबी आरसीपी सिंह के बयान से साफ हो गया है कि जेडीयू और आरजेडी के बीच की स्थिति थी वह बनी हुई है और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के उपमुख्यमंत्री बेटे को नीतीश की तरफ से कोई माफी नहीं मिली है.

Advertisement

गौरतलब है कि महागठबंधन में जेडीयू और आरजेडी के बीच टकराव की स्थिति को शांत करने के लिए कांग्रेस मध्यस्थता कर रही है और इसी संदर्भ में आज नीतीश की राहुल गांधी से होने वाली मुलाकात को बेहद हम महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लेकिन इस मामले में पहले ही आरजेडी ने अपनी स्थिति साफ कर दी है कि तेजस्वी यादव किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »