चारा घोटाला: लालू यादव की जमानत पर 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा. शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की पीठ ने सीबीआई से 9 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है.

Advertisement
लालू प्रसाद यादव (फोटो-  PTI) लालू प्रसाद यादव (फोटो- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा. शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की पीठ ने सीबीआई से 9 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार (10 अप्रैल) को की जाएगी.

Advertisement

बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में लालू यादव को दोषी ठहराया गया है. लालू यादव की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि मामले में नोटिस जारी किया गया है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मामले में एजेंसी को जवाब दायर करने की आवश्यकता है.

पीठ ने कहा कि आप (सीबीआई) 9 अप्रैल तक जवाब दायर करें. हम 10 अप्रैल को मामले ( लालू यादव की जमानत याचिका) पर सुनवाई करेंगे.  इस समय रांची के बिरसा मुंडा सेन्ट्रल जेल में बंद आरजेडी प्रमुख ने झारखंड हाई कोर्ट द्वारा 10 जनवरी को अपनी जमानत याचिका खारिज किए जाने को चुनौती दी.  900 करोड़ रुपए से अधिक के चारा घोटाले से संबंधित तीन मामलों में लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराया गया है.

Advertisement

ये मामले 1990 के दशक की शुरुआत में पशुपालन विभाग के कोषागार से पैसे की धोखाधड़ी करने से संबंधित थे. उस समय झारखंड बिहार का हिस्सा था. जिस समय कथित घोटाला हुआ था उस समय आरजेडी बिहार में सत्ता में थी और लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »