पटना, गया और मुजफ्फरपुर में वायु प्रदूषण बढ़ा, अलर्ट जारी

बिहार राज्य में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने पटना, मुजफ्फरपुर और गया में जिले के डीएम को पत्र लिखकर आगाह किया है कि वो शहर में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के उपाय करें.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (इंडिया टुडे आर्काइव) प्रतीकात्मक तस्वीर (इंडिया टुडे आर्काइव)

सना जैदी / देवांग दुबे गौतम / सुजीत झा

  • पटना,
  • 24 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

बिहार में पटना, मुजफ्फरपुर और गया में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने इन तीन जिलों के डीएम को पत्र लिखकर आगाह किया है कि वो शहर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने का उपाय करें और लोगों को इसके प्रति जागरूक करें.

तीनों जिलों के जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि उनके शहर में वायु प्रदूषण के निवारण एवं नियंत्रण हेतु शहर विशिष्ट एक्शन प्लान का कार्यान्वयन किया जाए. इस संबंध में प्रत्येक माह पुनरीक्षण बैठक कर अनुपालन रिपोर्ट पेश की जाए. वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से आम-जनता को संवेदनशील बनाने एवं इसके नियंत्रण हेतु उनका सहयोग प्राप्त किया जाए.

Advertisement

पटना का वायु प्रदूषण कई बार दिल्ली, मुंबई से भी ज्यादा होता हैं और यहां कोई बड़ी इंडस्ट्रीज के न होने के बावूजद हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं. यही स्थिति गया और मुजफ्फरपुर की भी है.

इन शहरों में सांस से संबंधित मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है. डॉक्टर भी इसे खतरे की घंटी बता रहे हैं. मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में सांस संबंधित रोगियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है.

सदर अस्पताल के डॉ. संजीव पांडेय ने बताया कि जिले में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह खतरे की घंटी है. यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो लोगों की स्वास्थ्य और आयु दोनों घटने लगेगी. इसमें खास करके उम्रदराज लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement