पाटलीपुत्र से मीसा, मधेपुरा से शरद यादव लड़ेंगे चुनाव, पढ़ें महागठबंधन की पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बिहार में महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे के मामले को सुलझा लिया गया है, लेकिन महागठबंधन में कुछ सीटों पर पेच फंसने और बिहार कांग्रेस के नेताओं के दिल्ली में होने की वजह से इसे शुक्रवार को सुबह के लिए टाल दिया गया था. आज कई सीटों पर उम्मीदवारों का भी ऐलान किया गया है.

Advertisement
तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव

रोहित कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बिहार में महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल विवाद अब सुलझा लिया गया है. बिहार में महागठबंधन के तहत कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी, इसका ऐलान शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने किया. बिहार में इस बार लालू यादव की बेटी मीसा भारती पाटलीपुत्र से, शरद यादव मधेपुरा से चुनावी मैदान में हैं.

Advertisement

सीटों का ऐलान करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार की लड़ाई संविधान बचाने की है, इसलिए जो गठबंधन हुआ है वह जनता का गठबंधन है. उन्होंने कहा कि हमने दो चरणों के उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी थी.

पढ़ें बिहार में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव - (अभी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाकी है)

राजद

  1. भागलपुर - बुलो मंडल
  2. बांका - जय प्रकाश यादव
  3. मधेपुरा - शरद यादव
  4. दरभंगा - अब्दुल सिद्दीकी
  5. वैशाली - रघुवंश प्रसाद सिंह
  6. गोपालगंज - सुरेंद्र राम उर्फ महंत
  7. सिवान - हीना साहेब
  8. महाराजगंज - रणधीर सिंह
  9. सारन - चंद्रिका राय
  10. हाजीपुर - शिवचंद्र राम
  11. बेगूसराय - तनवीर हसन
  12. पाटलीपुत्रा - मीसा भारती
  13. बक्सर - जगदानंद सिंह
  14. जहानाबाद - सुरेंद्र यादव
  15. नवादा - विभा देवी
  16. झंझारपुर - गुलाब यादव
  17. अररिया - सरफराज आलम
  18. सीतामढ़ी - अर्जुन राय
  19. शिवहर -

सीपीआई (एमएल)

  1. आरा -

रालोसपा -

Advertisement
  1. पश्चिमी चंपारण -
  2. पूर्वी चंपारण -
  3. उजियारपुर -
  4. काराकाट -
  5. जमुई - भूदेव चौधरी

हम

  1. नालंदा - अशोक कुमार आजाद
  2. औरंगाबाद - उपेंद्र प्रसाद
  3. गया- जीतनराम मांझी

कांग्रेस -

  1. पूर्णिया- उदय सिंह
  2. समस्तीपुर - अशोक कुमार
  3. मुंगेर- नीलम देवी
  4. सासाराम- मीरा कुमार
  5. पटना साहिब -
  6. वाल्मिकीनगर-
  7. सुपौल - रंजीत रंजन
  8. किशनगंज - मोहम्मद जावेद
  9. कटिहार - तारिक अनवर

वीआईपी पार्टी

  1. मधुबनी -
  2. मुजफ्फरपुर - राजभूषण चौधरी
  3. खगड़िया - मुकेश साहनी

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के बीच दंरभंगा और सुपौल लोकसभा सीट पर पेच फंस हुआ था. दरभंगा सीट पर कांग्रेस कीर्ति आजाद को उतारने का मन बना रही थी, लेकिन आरजेडी ने इस सीट पर अब्दुल बारी सिद्दीकी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इस ऐलान के बाद महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच दरार की खबरें आईं.

बिहार के कांग्रेस और आरजेडी नेताओं ने गुरुवार को राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की. ये बैठक कई घंटे चली. इसके बाद माना जा रहा है कि महागठबंधन के बीच सीट को लेकर जो भी पेच फंसा हुआ था उसे सुलझा लिया गया है. सूत्रों की मानें तो कीर्ति आज़ाद को दरभंगा की बजाए अब बेतिया सीट से उतारा जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »