मुजफ्फरपुर: मां के कफन के साथ खेलते हुए बच्चे के वीडियो की ये है सच्चाई

मुजफ्फरपुर प्रशासन को जैसे ही इस पूरे घटना की जानकारी मिली तो तुरंत ही पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 27 मई 2020,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

  • ट्रेन में हुई एक बच्चे की मां की मौत
  • श्रमिक ट्रेन से मधुबनी जा रही थी मृतका

बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी मृतक मां के कफन के साथ एक मासूम बच्चे का खेलते हुए वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार की ओर से जो वीडियो ट्वीट किया गया है, उसकी सच्चाई कुछ अलग है.

Advertisement

घटना 25 मई की मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन की है. जब श्रमिक एक्सप्रेस में सवार होकर एक प्रवासी महिला मुजफ्फरपुर लौट रही थी और यात्रा के दौरान ही उसकी मौत हो गई. यह प्रवासी महिला अहमदाबाद से बिहार वापस लौट रहे थी. कटिहार जिले की रहने वाली मृतक महिला अहमदाबाद से श्रमिक एक्सप्रेस में अपने बहन और जीजा के साथ मुजफ्फरपुर पहुंची थी. हालांकि रास्ते में महिला की मौत हो गई थी.

मुजफ्फरपुर प्रशासन को जैसे ही इस पूरे घटना की जानकारी मिली तो तुरंत ही पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि महिला अहमदाबाद से मधुबनी जाने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ श्रमिक एक्सप्रेस से आ रही थी और उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई.

Advertisement

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर प्रशासन ने मृतक महिला के के शव को उतारा और उस को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक महिला के जीजा ने कहा, 'अचानक से मेरी साली की ट्रेन में मौत हो गई. ट्रेन में हम लोगों को खाने और पीने की कोई भी दिक्कत नहीं हुई.' हालांकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि 4 दिन तक ट्रेन में भूखे प्यासे सफर करने के कारण महिला की मौत हो गई है.

ट्वीट में क्या लिखा?

संजय यादव ने ट्वीट करके लिखा, 'छोटे बच्चों को नहीं मालूम कि जिस चादर के साथ वह खेल रहा है वह हमेशा के लिए मौत में गहरी नींद सो चुकी उसकी मां का कफन है. 4 दिन तक ट्रेन में भूखे प्यासे रहने के कारण इस मां की मौत हो गई. ट्रेनों में हुई इन मौतों का जिम्मेदार कौन है?'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement