लालू का तंज- जय शाह के मामले में बदला प्रधानमंत्री मोदी का 'ना खाऊंगा, न खाने दूंगा' का नारा

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए पूछा है कि आखिर क्यों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर वह खामोश हैं.

Advertisement
लालू प्रसाद यादव लालू प्रसाद यादव

रोहित कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए पूछा है कि आखिर क्यों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर वह खामोश हैं और आखिर क्यों प्रधानमंत्री कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा का नारा जय शाह के मामले में बदल गया.

एक वेबसाइट की खबर में आरोप लगाया गया था कि अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी टेंपल इंटरप्राइजेज का टर्नओवर 1 साल के अंदर 16000 गुना बढ़कर ₹50 हजार से 80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसी को लेकर लालू ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग जय शाह की कंपनी की जांच नहीं कर रहा है, जबकि यह सभी एजेंसियों लालू और उनके परिवार वालों को लगातार नोटिस पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं?

Advertisement

लालू ने पूछा कि आखिर किस हैसियत से अमित शाह ने अपने बेटे क्लीन चिट दे दी और आखिर क्यों प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने जय शाह को अब तक जेल की सलाखों के पीछे नहीं डाला?

लालू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा और उनकी दिवाली अयोध्या में मनाने के कार्यक्रम की निंदा की. लालू ने कहा कि भाजपा पूरे देश में सांप्रदायिक माहौल बना कर रखना चाहती है और इसी वजह से वह लगातार राम और गाय के मुद्दे को उठाती रहती है.  

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी पूरी कैबिनेट के साथ दीवाली मनाने के लिए आज अयोध्या में शिरकत कर रहे हैं. भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने 2 दिन पहले ही दावा किया है कि अगले साल दिवाली तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा.

Advertisement

लालू ने यह भी ऐलान किया कि अगले सप्ताह उनकी पत्नी राबड़ी देवी छठ पूजा मनाएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »