जेल जाने पर बोले लालू- ये कांटा नहीं कील है, आसानी से नहीं उखाड़ पाओगे

लालू यादव ने अपने फैसले को पिछड़ों और दलितों को निशाना बनाने वाली राजनीति बताया है. लालू ने ट्वीट किया कि ताकतवर लोग और वर्ग हमेशा समाज को शासक और शोषित में बांटने का काम करते हैं. जब भी शोषित वर्ग का कोई भी व्यक्ति इस क्रम को चुनौती देता है तो उसे लगातार सजा दी जाती है.

Advertisement
लालू ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया लालू ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को देवघर चारा घोटाले माममें दोषी करार दिया गया है. लालू को सीबीआई अदालत ने रांची की जेल ले जाया गया है. सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट से बाहर आए लालू ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया, लेकिन ट्वीट करने बीजेपी पर निशाना जरूर साधा है.

लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी अपनी विफल नीतियों से ध्यान भटकाने के लिए बदले और विपक्षियों की छवि बिगाड़ रही है.

Advertisement

लालू यादव ने अपने फैसले को पिछड़ों और दलितों को निशाना बनाने वाली राजनीति बताया है. लालू ने ट्वीट किया कि ताकतवर लोग और वर्ग हमेशा समाज को शासक और शोषित में बांटने का काम करते हैं. जब भी शोषित वर्ग का कोई भी व्यक्ति इस क्रम को चुनौती देता है तो उसे लगातार सजा दी जाती है.

ये है पूरा केस

साल 1990 से 1994 के बीच देवघर कोषागार से पशु चारे के नाम पर अवैध ढंग से 89 लाख, 27 हजार रुपये निकालने का आरोप है. इस दौरान लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे. हालांकि, ये पूरा चारा घोटाला 950 करोड़ रुपये का है, जिनमें से एक देवघर कोषागार से जुड़ा केस है. इस मामले में कुल 38 लोग आरोपी थे जिनके खिलाफ सीबीआई ने 27 अक्टूबर, 1997 को मुकदमा दर्ज किया था.

Advertisement

आज लगभग 20 साल बाद इस मामले में फैसले आया है.इससे पहले चाईबासा कोषागार से 37 करोड़, 70 लाख रुपये अवैध ढंग से निकालने के चारा घोटाले के एक दूसरे केस में सभी आरोपियों को सजा हो चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »