दामाद को हुआ सास से प्यार, चुपके-चुपके रात में मिलने लगे, पत्नी ने पकड़ा फिर पेड़ से बांधकर पीटा

बिहार के जमुई में शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता को गांव वालों ने प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते रंगे हाथों पकड़ लिया. पता चला कि प्रेमिका कोई और नहीं बल्कि, युवक की मौसेरी सास है. इसकी सूचना युवक की पत्नी को दी गई. जिसके बाद पत्नी ने उसकी जमकर धुनाई की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

राकेश कुमार सिंह

  • जमुई,
  • 14 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

रिश्तों की मर्यादा को लांघकर प्रेम करना एक शख्स को महंगा पड़ गया. दरअसल, बिहार के जमुई में एक शख्स का दिल अपनी ही मौसी सास पर आ गया. उधर, मौसी सास को भी दामाद भा गया. जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ. दोनों चोरी-चोरी चुपके-चुपके अंधेरे में मिलने लगे. लेकिन जैसे ही उनके अफेयर का पता घर में चला तो युवक की पत्नी को चला तो उसने गांव वालों के साथ मिलकर पति की धुनाई कर डाली.

Advertisement

मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कला गांव का है. जहां ग्रामीणों ने बघमा निवासी सुनील कुमार यादव नामक युवक को अंधेरे में अपनी प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया. हैरानी तो तब हुई जब पता चला कि सुनील की प्रेमिका कोई और नहीं बल्कि, उसी की मौसेरी सास है. गांव वालों ने इसकी सूचना सुनील की पत्नी को दी. पत्नी जब वहां पहुंची तो उसने पति को पीटना शुरू कर दिया. गांव वालों की मदद से उसने पति को पेड़ से बांध दिया. फिर जूते-चप्पल और झाड़ से जमकर पिटाई की.

बता दें, सुनील के तीन बच्चे भी हैं. बावजूद इसके उसका अपनी मौसेरी सास के साथ अफेयर चल रहा था. बुधवार रात को जब सुनील अपनी प्रेमिका से मिलने बघमा से कला गांव पहुंचा तो गांव वालों ने दोनों को रंगरलियां मनाते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया. एकाएक वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. सुनील की पत्नी को सूचना दी गई. वो जैसे ही वहां आई तो गुस्से में पति को पीटने लगी. इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया.

Advertisement

वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्शन में आई. हालांकि, घटनाक्रम की जानकारी न तो गांववालों की तरफ से और न ही पिटाई खाए युवक की ओर से पुलिस को दी गई थी. वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय) अभिषेक कुमार सिंह ने कहा वीडियो के सत्यापन के लिए लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष और तकनीकी सेल को लगाया गया है. वीडियो की सत्यता की जांच होते आगामी कार्रवाई की जएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »