राजदेव रंजन हत्याकांड की सीबीआई जांच होगी, बढ़ सकती हैं शहाबुद्दीन की मुश्किलें

इस हत्याकांड के संदिग्धों में एक मोहम्मद कैफ शहाबुद्दीन से जुड़ा है.

Advertisement
पत्रकार हत्याकांड के वॉन्टेड के साथ शहाबुद्दीन पत्रकार हत्याकांड के वॉन्टेड के साथ शहाबुद्दीन

स्‍वपनल सोनल

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच सीबीआई करेगी. सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी एक या दो दिन के भीतर हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सीवान जाएगी. हत्याकांड की सीबीआई जांच से बाहुबली आरजेडी नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

42 साल के राजदेव रंजन की बीते मई में बाइक सवार पांच हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड के संदिग्धों में एक मोहम्मद कैफ शहाबुद्दीन से जुड़ा है. 10 सितंबर को जब जेल से रिहा हुआ था तो उसके साथ कैफ को भी देखा गया. कैफ को शहाबुद्दीन के गैंग का शार्प शूटर बताया जाता है.

Advertisement

शहाबुद्दीन के साथ कैफ के देखे जाने के बाद सियासत गरमा गई है. विपक्षी दलों ने शहाबुद्दीन को फिर से जेल में बंद किए जाने की मांग की है. राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन ने हत्याकांड के आरोपियों के प्रति ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है. कैफ की बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप के साथ एक भी सामने आई है जिसके बाद आशा रंजन ने शहाबुद्दीन और तेज प्रताप के खिलाफ मुकदमे के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »