शाहबुद्दीन की जेल में ली सेल्फी पर बीजेपी हुई गर्म, जेल की सुरक्षा पर उठाए सवाल

बिहार की सिवान जेल के अंदर नए लुक में आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन की सेल्फी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. जेल के अंदर शहाबुद्दीन की तस्वीरों से एक ओर जहां नीतीश कुमार सरकार असमंजस में है, वहीं दूसरी ओर सिवान जेल की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. गौरतलब है कि पिछले 2 दिनों से शहाबुद्दीन के नए लुक में जेल के अंदर ली गई उसकी सेल्फी से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.

Advertisement
शहाबुद्दीन ने जेल में ली सेल्फी शहाबुद्दीन ने जेल में ली सेल्फी

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 09 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:33 AM IST

बिहार की सिवान जेल के अंदर नए लुक में आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन की सेल्फी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. जेल के अंदर शहाबुद्दीन की तस्वीरों से एक ओर जहां नीतीश कुमार सरकार असमंजस में है, वहीं दूसरी ओर सिवान जेल की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. गौरतलब है कि पिछले 2 दिनों से शहाबुद्दीन के नए लुक में जेल के अंदर ली गई उसकी सेल्फी से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.

Advertisement

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि में ली गई सेल्फ़ी ने बिहार सरकार और जेल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. सवाल उठता है कि आखिर शहाबुद्दीन के पास मोबाइल फोन कहां से आया और क्या शहाबुद्दीन अब भी जेल के अंदर बड़ी आसानी से अपने लोगों से मिलता-जुलता है?

गौरतलब है कि शहाबुद्दीन का नाम पिछले साल मई के महीने में सिवान के की हत्या कांड में भी सामने आया है. राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन ने आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या शहाबुद्दीन के ही इशारे पर की गई थी. यहां यह भी बताना जरूरी है कि पिछले हफ्ते आशा रंजन को दुबई से धमकी भरा फोन कॉल भी आया था. जहां फोन करने वाले ने उसे शाहबुद्दीन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर केस को वापस लेने की धमकी दी थी.

Advertisement

सुशील मोदी ने कहा कि आशा रंजन को धमकाने वाले व्यक्ति की अभी तक पुलिस ने पहचान नहीं की है. जेल में शहाबुद्दीन की तस्वीर देखकर ऐसा लगता है मानो शाहबुद्दीन इतना ताकतवर हो चुका है कि वह पूरे बिहार सरकार पर हावी हो गया है.

शाहबुद्दीन ने जेल के अंदर जो थी उसमें वह जींस के अलावा एक कोट पहने हुए नजर आ रहा है. उसने अपने बाल भी मुंडवा रखे हैं. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद सिवान प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर शहाबुद्दीन के पास मोबाइल कहां से आया और उसने तस्वीरें कैसे अपलोड कीं?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »