बिहार: जिस पत्नी की 'हत्या' में पति काट रहा था जेल, वो मिली जालंधर में प्रेमी के साथ

बिहार के मोतिहारी में जिस महिला की हत्या के मामले में उसका पति जेल में बंद था, असल में वो महिला जिंदा निकली और पंजाब के जालंधर में अपने प्रेमी के साथ मिली. पुलिस की टीम उसे पंजाब से लेकर मोतिहारी पहुंच गई और मामले को सुलझा दिया.

Advertisement
प्रेमी के साथ भाग गई थी महिला प्रेमी के साथ भाग गई थी महिला

सचिन पांडेय

  • मोतिहारी,
  • 02 मई 2022,
  • अपडेटेड 12:04 AM IST
  • पत्नी की हत्या के मामले में जेल में बंद था पति
  • मोतिहारी की घटना, पंजाब में प्रेमी के साथ मिली महिला

बिहार के मोतिहारी में जिस महिला की हत्या के मामले में उसका पति जेल में सजा काट रहा था, जब उसकी सच्चाई सामने आई तो लोग हैरान रह गए. महिला मरी नहीं थी बल्कि अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी जिसे पुलिस और उसके मायकेवालों ने मृत मान लिया था. पुलिस ने अब उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

यह किसी फिल्म की पटकथा नहीं बल्कि एक हकीकत है, जिसका सामने उस शख्स को बिहार के मोतिहारी में करना पड़ा है. घटना केसरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की हैं जहां शांति देवी नाम की महिला की शादी 14 जून 2014 को केसरिया  के वार्ड नंबर चार में रहने वाले दिनेश राम से हुई थी. 

शादी के कई साल बाद पिछले 19 अप्रैल को महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और पंजाब के जालंधर मे उसके साथ रहने लगी. महिला के लापता होने के बाद उसके पिता योगेंद्र राम ने उसके पति पर दहेज प्रताड़ना और हत्या कर शव को गायब करने की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करा दी.

केसरिया थाने की पुलिस ने बिना मामले की जांच किए महिला के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को इस मामले में  शक हुआ और उन्होंने टेक्निकल सेल से इस केस में मदद लेने का फैसला किया.

Advertisement

इसके बाद महिला के फोन को ट्रेस करने पर पता चला कि जिस महिला को सभी लोग मृत मान चुके थे, वो जिंदा है और पंजाब के जालंधर में अपने प्रेमी के साथ रह रही है.

उसके बाद थानाध्यक्ष ने मोतिहारी एसपी को इसकी जानकारी दी. एसपी के आदेश पर एक टीम का गठन कर उसे जालंधर भेजा गया जहां से महिला को मोतिहारी लाया गया और इस सनसनीखेज मामले पर से पूरी तरह पर्दा उठा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »