बिहार में लोगों को बड़ी राहत, सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में की कटौती

बिहार में लोगों को बड़ी राहत मिली है. राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स में कटौती की है. टैक्स कम करके बिहार में पेट्रोल की कीमत में 2.52 रुपये तथा डीजल में 2.55 रुपये की कटौती की गई है.

Advertisement
बिहार सरकार ने दी लोगों को राहत (फाइल फोटो) बिहार सरकार ने दी लोगों को राहत (फाइल फोटो)

सुजीत झा / देवांग दुबे गौतम

  • पटना,
  • 05 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST

केंद्र सरकार के बाद बिहार सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स में कटौती कर लोगों को बड़ी राहत दी है. राज्य के वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है.

Advertisement

सुशील मोदी ने कहा कि टैक्स कम करके बिहार में पेट्रोल की कीमत में 2.52 रुपये तथा डीजल में 2.55 रुपये की कटौती की गई है. इससे वित्तीय वर्ष के बचे छह महीने में बिहार को पेट्रोल की बिक्री से 183 करोड़ तथा डीजल से 524 करोड़ का नुकसान होगा.  

उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल पर सबसे कम टैक्स मात्र 26 फीसदी बिहार में था जिसे घटाकर 22.20 फीसदी कर दिया गया. जबकि महाराष्ट्र में 47.94 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 38.93, पंजाब में 36.11 और केरल में 34.09 प्रतिशत टैक्स है.

इसी प्रकार डीजल पर बिहार में लगने वाले 19 प्रतिशत टैक्स को घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है जबकि देश के अधिकांश राज्य आंध्र प्रदेश में 30.86 प्रतिशत, तमिलनाडु में 25 और तेलंगना में 27 प्रतिशत टैक्स है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »