लॉकडाउन: बिहार बीजेपी अध्यक्ष का सीएम नीतीश पर तंज- काफी पहले दिया था वीकेंड कर्फ्यू का सुझाव

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर कहा है कि उन्होंने पहले ही वीकेंड कर्फ्यू का सुझाव दिया था, तब बिहार में 40 हजार से भी कम केस थे. अब केस 1 लाख के पार जा चुके हैं, इसलिए सरकार के पास लॉकडाउन लगाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा.

Advertisement
सीएम नीतीश कुमार ( फोटो पीटीआई) सीएम नीतीश कुमार ( फोटो पीटीआई)

उत्कर्ष कुमार सिंह

  • पटना,
  • 05 मई 2021,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST
  • बिहार में लगे लॉकडाउन पर सियासत
  • बिहार बीजेपी अध्यक्ष का सीएम नीतीश पर तंज
  • जेडीयू-बीजेपी में देखने को मिल रही तनातनी

बिहार में बुधवार से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगा दिया गया है. पटना हाई कोर्ट से मिली फटकार के बाद लॉकडाउन लगाने को मजबूर हुई नीतीश सरकार पर अब बीजेपी भी हमलावर दिखाई दे रही है. बिना नाम लिए सीएम और जेडीयू नेताओं पर तंज कसा जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई ट्वीट कर सरकार को आईना दिखाने का प्रयास हो रहा है. इसी कड़ी में बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है.

Advertisement

बिहार में लगे लॉकडाउन पर सियासत

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर कहा है कि उन्होंने पहले ही वीकेंड कर्फ्यू का सुझाव दिया था, तब बिहार में 40 हजार से भी कम केस थे. अब केस 1 लाख के पार जा चुके हैं, इसलिए सरकार के पास लॉकडाउन लगाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा. इसके साथ ही संजय जायसवाल ने बिना नाम लिए उपेंद्र कुशवाहा और ललन सिंह जैसे नेताओं को भी नसीहत दी है. संजय जायसवाल ने लिखा कि मेरा नाम लेकर राजनीतिक बयानबाजी करने वाले नेताओं को भी अब जमीनी हकीकत समझ आ रही होगी. 

जेडीयू-बीजेपी में देखने को मिल रही ठनी

दरअसल बिहार सरकार ने जब नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया था तब संजय जायसवाल ने इस पर हैरानी जताई थी. उन्होंने पूछा था कि आखिर रात में कर्फ्यू लगाने से कोरोना का प्रसार कैसे रुकेगा. इसके लिए उन्होंने वीकेंड कर्फ्यू का सुझाव दिया था. संजय जायसवाल के बयान के बाद JDU नेताओं ने पलटवार किया था. सबसे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें सलाह दी थी कि अभी राजनीतिक बयानबाजी का वक्त नहीं है. वहीं ललन सिंह ने कहा था कि बिहार में लॉकडॉउन की मांग करने वाले नेता सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ऐसा बयान देते हैं. नाइट कर्फ्यू शुरुआती कदम है, अगर मुख्यमंत्री को लगेगा तो लॉकडाउन भी लगाएंगे.

Advertisement

जनता पर सख्त पाबंदियां

हालांकि हाईकोर्ट की फटकार के बाद आखिरकार सरकार को लॉकडाउन लगाने का फैसला लेना पड़ा. अब जब संजय जायसवाल ने एक बार फिर लॉकडाउन के मुद्दे पर JDU नेताओं को बिना नाम लिए घेरने की कोशिश की है. उनकी तरफ से बिना नाम लिए कई दिग्गजों पर निशाना साधा गया है. अब इस तंज पर जेडीयू की तरफ से कब और कैसा पलटवार देखने को मिलता है, इसका सभी को इंतजार रहेगा. अभी के लिए राज्य में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है. जनता पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं और उनसे घर में रहने की अपील की जा रही है.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement