चमकी बुखार: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के सुशासन पर उठाए सवाल

बिहार में चमकी बुखार से हुई मौतों पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

Advertisement
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो-PTI) तेजस्वी यादव (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • पटना,
  • 04 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

बिहार में चमकी बुखार से हुई मौतों पर राष्ट्रीय जनता दल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने माना है कि उनके 14 वर्ष के कथित सुशासनी कार्यकाल में बिहार में 47% डॉक्टर, 71% नर्स, 62% लैब टेक्नीशियन और 48% फार्मासिस्ट के पद खाली पड़े है. सीएम बताएं इसका जिम्मेवार कौन है? युवाओं को नौकरी क्यों नहीं?

Advertisement

तेजस्वी यादव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि एक तरफ प्रदेश में गरीब के बच्चे मर रहे हैं, वहीं सरकार आम खा रही है. जो आम खाएगा उन्हें गरीब बच्चों की हाय लगेगी.

इससे पहले मुजफ्फरपुर न जाने के सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था, 'मैं लगातार इस हालात से रूबरू हो रहा था. मैंने अपने नेताओं से कहा कि पीड़ित परिवारों से मिलिए और उन्हें जो भी मदद की जरूरत है, उसे पूरा कीजिए. मेरे बिहार, मैं आपके साथ हूं और मेरी पार्टी का इतिहार रहा है कि हम सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा ही समर्पित रहे हैं.'

तेजस्वी यादव ने कहा था, 'हम उन लोगों के प्रति जवाबदेह हैं, जो हममें एक समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के विकल्प की तलाश में हैं. मैं उन सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम यहां हैं और हमेशा उनके साथ हैं. हाल के घटनाक्रम ने मुझे एक अलग तरीके से चीजों का अध्ययन, छानबीन, विश्लेषण और मूल्यांकन करने में मदद की है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »