द बिग बिलियन डेज शुरू होते ही प्रीमियम एवं बजट फोन, एसी और लैपटॉप ने फेस्टिव अपग्रेड में मारी बाजी; जेन जी और टियर 3 कस्बों से निकल रही जबर्दस्त डिमांड

Impact Feature

फाइनेंस और एक्सचेंज से जुड़े ऑफर्स ने भी लोगों के लिए खरीदारी को आसान और किफायती बनाया है।

Advertisement

aajtak.in

  • New Delhi,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST
  • पहले दिन के विजिटर्स में से 30 प्रतिशत लोग मोबाइल खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर आए।
  • छोटे कस्बों का भी जबर्दस्त योगदान देखने को मिला।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में डिलीवरी की स्पीड ने भी बड़ी भूमिका निभाई है।

देशभर के ऑनलाइन शॉपर्स फेस्टिव सेल्स का इस्तेमाल प्रीमियम एवं बजट फोन, एयर कंडीशनर (एसी) और लैपटॉप के साथ अपग्रेड होने के लिए कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट का कहना है कि द बिग बिलियन डेज (टीबीबीडी) के दौरान इन प्रोडक्ट्स की जमकर खरीद हो रही है।


पारंपरिक तौर पर फेस्टिव सेल्स में भारतीय परिवार बड़ी खरीदारी करते हैं। इसका कारण है कि फेस्टिव सेल्स के दौरान एक्सचेंज पर बेहतर कीमत, ईएमआई के अच्छे विकल्प और बैंक ऑफर्स जैसे कई लाभ मिलते हैं। फ्लिपकार्ट पर यही ऑफर्स फोन, एसी और लैपटॉप अपग्रेड में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन ऑफर्स ने फेस्टिव सेल्स के इन दिनों को शॉपर्स के लिए दीवाली से पहले अपने पुराने फोन, एसी या रेफ्रिजरेटर को बदलने का शानदार मौका बना दिया है। फेस्टिव सेल्स के दौरान लोकप्रिय मॉडल्स भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Advertisement


फ्लिपकार्ट ने बताया कि भारत में हर 10 में से करीब चार ऑनलाइन शॉपर ने टीबीबीडी के पहले दिन प्लेटफॉर्म पर विजिट किया। पहले घंटे में लार्ज अप्लायंसेज और छोटे होम अप्लायंसेज, दोनों में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। पहले दिन एयर कंडीशनर्स की खरीद में 44 प्रतिशत और वाशिंग मशीन की खरीद में 15 प्रतिशत की तेजी दिखी। एयर फ्रायर्स, इंडक्शन कुकटॉप और वॉटर प्यूरिफायर भी लोकप्रिय कैटेगरी में से रहे। वहीं टैबलेट की बिक्री में 73 प्रतिशत की तेजी दिखी और इसके बाद लैपटॉप ने बाजी मारी।


पहले दिन के विजिटर्स में से 30 प्रतिशत लोग मोबाइल खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर आए। इसमें हर प्राइस रेंज में तेजी दिखी। प्रीमियम की बात करें तो एपल, सैमसंग, गूगल और नथिंग को लेकर लोगों के बीच जबर्दस्त उत्साह दिखा। वहीं बजट फोन की बात करें तो पिछले साल की कीमत पर मिल रहे नए एंट्री-लेवल 5जी फोन्स ने भी खरीदारों को आकर्षित किया।

Advertisement


पहले दिन हर 10 सर्च में से चार सर्च जेन जी की तरफ से हुए और इनमें हर 10 में से चार से ज्यादा लोगों ने मोबाइल, लार्ज अप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए विजिट किया। डायरेक्ट विजिट करने वालों में करीब आधे लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल्स के लिए विजिट किया। लोगों की विशलिस्ट में आईफोन, 5जी फोन, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और लैपटॉप ने सबसे ज्यादा जगह बनाई।


छोटे कस्बों का भी जबर्दस्त योगदान देखने को मिला। इन श्रेणियों में हर दो में से करीब एक विजिट टियर 3 एवं इससे छोटे शहरों व कस्बों से देखने को मिली। लार्ज अप्लायंस यूनिट्स के मामले में करीब आधी खरीदारी इन्हीं बाजारों से हुई। कंपनी ने बताया कि करीब 20,000 सेलर्स अब हाई-वैल्यू कैटेगरीज में ट्रांजैक्ट कर रहे हैं। यह सालाना आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है।


फाइनेंस और एक्सचेंज से जुड़े ऑफर्स ने भी लोगों के लिए खरीदारी को आसान और किफायती बनाया है। चार में एक ग्राहक ने एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा उठाया और तीन में से एक ग्राहक ने नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प चुना। करीब 25 प्रतिशत लैपटॉप और टैबलेट यूनिट्स की बिक्री ईएमआई पर हुई।


इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में डिलीवरी की स्पीड ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। अर्ली एक्सेस के दौरान फ्लिपकार्ट मिनट्स के माध्यम से दिल्ली में मात्र 3.4 मिनट में एक ग्राहक को आईफोन 17 की डिलीवरी की गई।

Advertisement


ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से महंगे प्रोडक्ट्स (हाई वैल्यू आइटम्स) की खरीद से संबंधित लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए फ्लिपकार्ट ने जीव्स के माध्यम से आफ्टर सेल्स सपोर्ट, दो से तीन साल की एक्सटेंडेड वारंटी और ट्रस्ट शील्ड जैसे ऑफर्स दिए हैं। ट्रस्ट शील्ड के माध्यम से कंपनी किसी भी परेशानी की स्थिति में सात दिन के भीतर रिपेयर या रिफंड का वादा करती है। कंपनी ने बताया कि 700 रुपये से अधिक की कीमत वाले उत्पादों को ओपन-बॉक्स इंस्पेक्शन के बाद डिलीवर किया जा रहा है।

 

अस्वीकरण - इस फीचर में दी गई सामग्री, विषयवस्तु और/या जानकारी केवल विज्ञापन उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई है। टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड इसमें प्रदर्शित या प्रचारित उत्पादों और/या सेवाओं की सटीकता, विश्वसनीयता या गुणवत्ता के संबंध में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी, प्रतिनिधित्व या समर्थन से इनकार करता है। दर्शकों या उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे इस फीचर में प्रस्तुत जानकारी या दावों पर भरोसा करने या उनके आधार पर कोई भी निर्णय लेने से पहले स्वयं उचित जांच-पड़ताल करें और स्वतंत्र रूप से पूछताछ करें। ऐसी सामग्री पर भरोसा करना पूरी तरह से व्यक्ति के अपने विवेक और जोखिम पर निर्भर है।

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »