फैक्ट चेक: चीन के ट्रैफिक जाम की तस्वीर तमिलनाडु की बताकर वायरल

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होनी शुरू हो गई है, जिसमें सड़क पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. ऊंचाई से ली गई इस तस्वीर के साथ तमिल भाषा में दावा किया जा रहा है कि यह नजारा तमिलनाडु के त्रिची के समायापुरम टोल गेट का है. तस्वीर के साथ दिए गए कैप्शन में अंग्रेजी में लिखा है "चेन्नई में पोंगल से लौटने के बाद."

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
तमिलनाडु में त्रिची के समायापुरम टोल प्लाजा पर लगे लंबे जाम की तस्वीर.
सच्चाई
वायरल तस्वीर चीन की है और करीब पांच साल पुरानी है.

अर्जुन डियोडिया

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होनी शुरू हो गई है, जिसमें सड़क पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. ऊंचाई से ली गई इस तस्वीर के साथ तमिल भाषा में दावा किया जा रहा है कि यह नजारा तमिलनाडु के त्रिची के समायापुरम टोल गेट का है. तस्वीर के साथ दिए गए कैप्शन में अंग्रेजी में लिखा है "चेन्नई में पोंगल से लौटने के बाद."

Advertisement

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा गलत है. यह तस्वीर लगभग 5 साल पहले चीन में लगे एक ट्रैफिक जाम की है.

नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस भ्रामक पोस्ट को मंगलवार को शेयर किया था. कुछ और फेसबुक प्रोफाइल से भी इस पोस्ट को साझा किया गया है.

तस्वीर को सर्च करने पर हमें कई की रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल तस्वीर के बारे में जानकारी दी गई थी. यह तस्वीर 6 अक्टूबर 2015 को चीन के बीजिंग- हॉन्गकॉन्ग- मकाउ एक्सप्रेस वे पर लगे ट्रैफिक जाम की है. यह एक्सप्रेस वे 50 लेन का बना हुआ है.

दरअसल उस समय चीन में लोग हफ्ते भर की छुट्टियां मना कर वापस घर लौट रहे थे. इसी वजह से इस एक्सप्रेस वे पर स्थित एक टोल गेट पर हजारों गाड़ियों की कतारें लग गई थीं. यह जाम लगभग चार किलोमीटर लंबा था.

Advertisement

इससे पहले भी में चीन में 10 दिन लंबा एक ट्रैफिक जाम लगा था. इस ट्रैफिक जाम को उस समय का सबसे लंबा ट्रैफिक जाम बताया गया था.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement