फैक्ट चेक: क्या विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की पत्नी की है ये वायरल तस्वीर?

सोशल मीडिया पर पीले रंग का ड्रेस पहने एक लड़की की तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसे अमर दुबे की नवविवाहित पत्नी बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने इसे भी जेल में डाल दिया है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
तस्वीर में दिख रही लड़की गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की पत्नी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
सच्चाई
ये बात सच है कि अमर दुबे की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन तस्वीर में दिख रही लड़की अमर दुबे की पत्नी नहीं है.

अर्जुन डियोडिया

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के सात दिन बाद गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. इससे पहले पुलिस ने विकास दुबे के कई साथियों को भी मार गिराया था. इन्हीं में से एक बदमाश अमर दुबे भी था जिसके बारे में कहा जाता है कि वह विकास दुबे का बेहद करीबी और उसका बॉडीगार्ड था.

Advertisement

अब सोशल मीडिया पर पीले रंग का ड्रेस पहने एक लड़की की तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसे अमर दुबे की नवविवाहित पत्नी बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने इसे भी जेल में डाल दिया है.

के अनुसार, अमर दुबे का 29 जून को ही खुशी नाम की लड़की के साथ विवाह हुआ था.

इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिख रहे हैं- "यह कहां तक न्यायसंगत है, जिस बेचारी की हफ्ते भर पहले शादी हुई हो, हाथ की मेहंदी तक अभी न मिटी हो, पहले उसके पति का एनकाउंटर, बाद में बेचारी उस विधवा को जेल #Khushi_Dubey #Amar_Dubey."

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि वायरल पोस्ट भ्रामक है. ये बात तो सच है कि अमर दुबे की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन तस्वीर में दिख रही लड़की अमर दुबे की पत्नी नहीं है.

Advertisement

वायरल पोस्ट पर तेजी से वायरल हो रही है. कुछ लोगों ने इस पोस्ट को पर भी शेयर किया है. पोस्ट का आर्काइव देखा जा सकता है.

कैसे की पड़ताल?

अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद से उसकी शादी की एक तस्वीर कुछ मीडिया ने भी छापी है. इस तस्वीर में अमर दुबे शादी के स्टेज पर अपनी पत्नी खुशी के साथ बैठा दिख रहा है. इस तस्वीर को देख कर ये कहा जा सकता है कि अमर दुबे की पत्नी की शक्ल, वायरल तस्वीर में दिख रही लड़की से नहीं मिलती.

(फोटो क्रेडिट - अमर उजाला )

हमारे कानपुर संवादाता रंजय सिंह की मदद से भी इंडिया टुडे ने ये बात पुख्ता की कि वायरल तस्वीर वाली लड़की अमर दुबे की पत्नी नहीं है. अमर दुबे की शादी में मौजूद एक लड़की ने ही हमें बताया कि तस्वीर में दिख रही लड़की खुशी नहीं है.

हालांकि, ये सच है कि कानपुर गोलीकांड को लेकर पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी सहित उसके कुछ घरवालों को भी जेल में बंद कर दिया है. , अमर दुबे के घरवालों पर अपराधी को संरक्षण देने का आरोप है.

कौन है वायरल तस्वीर में दिख रही लड़की?

वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर हमें पता चला कि ये तस्वीर एक साल से ज्यादा पुरानी है. "ROYAL BANNA RAJPUTANA BAISA" नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को 19 जून, 2019 को अपलोड किया गया था. तस्वीर के साथ #rajputana ,#royalwedding, #jodhpur, #royalwedding जैसे कई हैशटैग इस्तेमाल किये गए हैं.

Advertisement

इस पोस्ट को देखने से ऐसा लगता है कि ये तस्वीर राजस्थान के किसी राजपूत घराने में हुई शादी की है. हालांकि, इंडिया टुडे इस बात की पुष्टि नहीं करता, क्योंकि इंस्टाग्राम पोस्ट में लड़की के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है.

अकाउंट पर इसी तरह के हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए दूल्हा-दुल्हन या शादी की कई तस्वीरें पोस्ट की गई हैं. पर और भी कई जगह ये तस्वीर पहले से मौजूद है. इसी लड़की की एक दूसरी फोटो हमें नाम के इंस्टग्राम अकाउंट पर भी मिली है.

तस्वीर में दिख रही लड़की कौन है, ये पता नहीं चल पाया है. लेकिन ये बात साफ है कि ये लड़की बदमाश अमर दुबे की पत्नी नहीं है.

इस स्टोरी के छपने के बाद वायरल तस्वीर में दिख रही लड़की के भाई अभय राठौर ने हमसे संपर्क किया और बताया कि उनका परिवार राजस्थान का रहने वाला है और अमर दुबे से उनका कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनकी बहन की तस्वीर को गलत तरीके से इस्तेमाल किया है उनके खिलाफ वो कानूनी कार्रवाई करेंगे.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »