फैक्ट चेक: योगी की केरल रैली की नहीं है ह्यूमन फ्लैग बनाते बीजेपी कार्यकर्ताओं की ये तस्वीर

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें किसी जगह पर भारी भीड़ इकट्ठा है. भीड़ को इस तरह से अरेंज किया गया है कि तस्वीर में बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल (ह्युमन फ्लैग) बना हुआ दिख रहा है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ह्युमन फ्लैग बनाकर बीजेपी का चुनाव निशान प्रदर्श‍ित करते लोगों की ये तस्वीर 21 फरवरी को केरल के कासरगोड में हुई योगी आदित्यनाथ की रैली की है.
सच्चाई
वायरल तस्वीर अप्रैल 2015 की है जब गुजरात के दाहोद में बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर एकत्र हुए थे और ह्युमन फ्लैग बनाया था. कासरगोड में योगी आदित्यनाथ की रैली 21 फरवरी को हुई है.

अर्जुन डियोडिया

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार, 21 जनवरी को केरल के कासरगोड जिले में बीजेपी की “विजय यात्रा” को हरी झंडी दिखाई. इसी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें किसी जगह पर भारी भीड़ इकट्ठा है. भीड़ को इस तरह से अरेंज किया गया है कि तस्वीर में बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल (ह्युमन फ्लैग) बना हुआ दिख रहा है.

Advertisement

 कैप्शन में लिखा जा रहा है, “आज की तस्वीर केरल से. केरल योगी जी का स्वागत करता है”.  

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है. हालांकि, 21 फरवरी को कासरगोड में योगी आदित्यनाथ की रैली में भारी भीड़ एकत्र हुई थी, लेकिन ये वायरल तस्वीर अप्रैल 2015 की है जब गुजरात के दाहोद में बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ता एक समारोह में एकत्र हुए थे.

ये तस्वीर ऐसे ही  पर भी वायरल है. पोस्ट का आर्काइव वर्जन  देखा जा सकता है.  

AFWA की पड़ताल

रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमने पाया कि ये तस्वीर 7 अप्रैल 2015 को “” की एक रिपोर्ट में इस्तेमाल हुई थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजेपी के 35वें स्थापना दिवस के मौके पर 6 अप्रैल, 2015 को गुजरात में दाहोद के एक कॉलेज के मैदान में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक खूब बड़ा पार्टी का झंडा बनाया.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के करीब 25000 कार्यकर्ता हरे, भगवा, काले और सफेद पोशाक में थे जिन्होंने ये “ह्युमन फ्लैग” बनाया.

 समेत कई अन्य  ने भी इस बारे में खबर प्रकाशि‍त की थी.

उस समय प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने भी “ह्युमन फ्लैग” की एक ऐसी ही तस्वीर ट्वि‍टर पर पोस्ट की थी. इस आयोजन का  उपलब्ध है.

21 फरवरी को योगी की कासरगोड रैली की तस्वीरों को केरल बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया था, जिसे यहां देखा जा सकता है.

स्पष्ट है कि वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है. ये तस्वीर करीब छह साल पुरानी है. इसका रविवार को केरल में हुई योगी की रैली से कोई संबंध नहीं है. हालांकि, इस रैली में भी काफी भीड़ एकत्र हुई थी.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement