यूट्यूबर सबा ने खरीदा नया घर, सपनों के आशियाने पर खर्चे करोड़ों, सास-ससुर के लिए बनवाया खास कमरा

यूट्यूबर सबा इब्राहिम एक और नए घर की मालकिन बन गई हैं. उनके नए घर में कंस्ट्रक्शन चल रहा है. सबा ने पहली बार अपने नए घर की झलक दिखाई. फैंस उन्हें नए घर के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.

Advertisement
सबा का नया घर (Photo: Social Media) सबा का नया घर (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

यूट्यूबर और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा नाम हैं. वो एक फेमस इंफ्लुएंसर हैं. यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्रांड एंडोर्समेंट से सबा तगड़ी कमाई करती हैं. सबा ने अब मुंबई में एक नया घर खरीद लिया है, जिसकी झलक उन्होंने फैंस को दिखाई है. 

नए घर की मालकिन बनीं सबा

सबा मुंबई में जिस घर में रहती हैं, उन्होंने अपने फ्लैट के बराबर वाला अपार्टमेंट भी खरीद लिया है. नए अपार्टमेंट के बीच की दीवार तोड़कर उन्होंने उसे अपने फ्लैट से अटैच कर लिया है. दोनों फ्लैट्स मिलकर सबा का घर अब काफी बड़ा हो गया है. उन्होंने पहली बार अपने नए अपार्टमेंट की झलक यूट्यूब व्लॉग में दिखाई. 

Advertisement

हालांकि, सबा के नए घर में अभी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. उनके सपनों का नया आशियाना बनकर तैयार हो रहा है. सबा के पति खालिद ने कहा कि दोनों फ्लैट्स का हॉल मिलाकर काफी बड़ा लिविंग रूम हो गया है, जहां एक साथ कई सारे लोग बैठ सकते हैं. 

 

सास-ससुर के लिए खास रूम

नए घर में भी दो कमरे, किचन हैं. नए घर के किचन को सबा बड़ा बनवाएंगी, ताकि उनकी बड़ी फैमिली की तमाम जरूरतें पूरी हो सकें. सबा ने कहा कि नए घर में वो सास-ससुर के लिए भी अलग से रूम बनवा रही हैं, जब भी उनके सास-ससुर गांव से आएंगे तो अपने रूम में ही रुकेंगे. छोटी बहन रिजा के लिए भी सबा नए घर में एक अलग कमरा तैयार करवा रही हैं. 

 

Advertisement

सबा ने कहा कि उनकी बड़ी फैमिली है. एक फ्लैट उनके लिए कम पड़ रहा था, इसलिए उन्होंने अपने घर को बड़ा कर लिया है. सबा अपने पति के साथ नए घर की शॉपिंग करने भी गईं. उन्होंने व्लॉग में बताया कि वो नए घर के लिए बड़ी अलमारियां, पर्दे ले रही हैं. सबा और उनके पति को बेकरारी से अपने नए घर के बनने का इंतजार है. 

बता दें कि यूट्यूब की कमाई से सबा पहले भी 2-3 घर ले चुकी हैं. गांव मौदहा में भी उनका अपना घर है. दिल्ली और मुंबई में उनके रेस्टोरेंट भी चल रहे हैं. इन सबसे सबा की तगड़ी कमाई होती है. वो एक आलीशान लाइफ जीती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement