कपिल ने अपने शो में क्यों कहा कि अब वो फ्लाइट में नहीं बोलते?

सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई के बाद विवादों में आए कपि‍ल शर्मा ने हाल ही अपने शो में कुछ ऐसा किया कि अगर सुनील ने भी इस एपिसोड को देखा होगा तो हंस दिए होंगे...

Advertisement
कपि‍ल शर्मा कपि‍ल शर्मा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2017,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और उनके शो के स्टार परफॉर्मर रहे सुनील ग्रोवर के झगड़े का किस्सा तो आपको याद ही होगा. इस बात को वैसे तो काफी टाइम हो गया लेकिन हाल ही में कपिल ने शो पर अपनी इस बात का खुद ही मजाक बनाते हुए कहा कि वह अब फ्लाइट में नहीं बोलते.

कपिल के शो में हाल ही में क्रिकेटर सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या और शिखर धवन आए. इस मौके पर एक एक्ट के दौरान फ्लाइट का सीन चल रहा था जिसमें कपिल के शो के एक्टर्स फ्लाइट सीन प्ले कर रहे थे तभी एक सवाल के जवाब में कपिल कहते हैं कि वह अब फ्लाइट में नहीं बोलते.

Advertisement

बता दें कि कपिल ने इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया से लौटते हुए फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ झगड़ा किया था. खबरें तो यहां तक थीं कि कपिल ने सुनील पर जूता फेंका और उन्हें भला-बुरा कहा था. उसी बात को याद करते हुए अब कपिल शर्मा ने अपना खुद ही मजाक अपने शो पर बनाया है.

कपिल के साथ हुए झगड़े के बाद सुनील ने 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कह दिया था. उनके जाने बाद से ही इस शो की टीआरपी लगातार गिर रही है. बीएआरसी की रिपोर्ट की मानें तो 'द कपिल शर्मा शो' टीआरपी रेटेड टॉप 5 टीवी प्रोग्राम्स में भी शामिल नहीं है.

हाल ही में ये सुनने में आ रहा है कि कपिल का शो ऑफ एयर होने वाला था लेकिन फिलहाल सलमान खान ने ऐसा होने से रोक दिया है. तो आखिर क्या मदद की सल्लू मियां ने कपिल की?

Advertisement

टल गया है सलमान का शो
दरअसल सोनी चैनल पर सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो 'दस का दम' प्रसारित होने वाला था. लेकिन फिलहाल सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' और 'टाइगर जिंदा है' में काफी व्यस्त नजर आ रहें हैं, जिसके चलते उनका शो अगले दो महीने के लिए पोस्ट-पोन कर दिया गया है. और इसी वजह से कपिल शर्मा का शो अगले दो महीने और प्रसारित किया जायेगा.

अब कपिल तो सल्लू भाई को शुक्रिया करते नहीं थक रहें होंगे! और थकें भी क्यों, आखिर उन्हें अपने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए दो महीने और जो मिल गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement