चैनल ने लिया बड़ा फैसला, कपिल का शो अगले महीने होगा बंद

कपिल शर्मा के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. खबरों के मुताबिक, चैनल 'द कपिल शर्मा शो' को ऑफ एयर करने वाला है.

Advertisement
कपिल शर्मा, कंगना रनोट, शाहिद कपूर कपिल शर्मा, कंगना रनोट, शाहिद कपूर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

कपिल शर्मा के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. खबरों के मुताबिक, चैनल 'द कपिल शर्मा शो' को ऑफ एयर करने वाला है.

सोनी टीवी ने हाल ही में 'पहरेदार पिया की' को अचानक बंद कर दिया है और सितंबर के लास्ट में वो सुपरहिट रिएलिटी शो 'सुपर डांसर 2' को लेकर आने वाला है. इस शो के ऑन एयर होने के बाद चैनल कुछ समय के लिए 'द कपिल शर्मा शो' बंद कर देगा. चैनल कपिल को उनके शो में बदलाव करने और हेल्थ को ठीक करने का समय देना चाहता है.

Advertisement

एक सूत्र ने Indianexpress को बताया- 8 बजे 'द ड्रामा कंपनी' की जगह 'सुपर डांसर्स' आएगा और 9 बजे 'द ड्रामा कंपनी' टेलिकास्ट किया जाएगा. जब कपिल ठीक होकर वापस आ जाएंगे तब उनके शो को 10 बजे का टाइम दे दिया जाएगा.

पिछले कुछ समय से कपिल सिलेब्स संग शो की शूटिंग कैंसिल करने को लेकर चर्चा में हैं. कपिल ने शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, अजय देवगन, परेश रावल संग शूट कैंसिल किया है. जिससे कई सिलेब्स उनसे नाराज भी हो गए.

कुछ लोगों का कहना है कि कपिल बीमार हैं, तो कुछ लोग कहते हैं कि कपिल देर रात तक पार्टी करते हैं, जिससे वो सुबह समय से उठ नहीं पाते हैं.

सूत्र ने वेबसाइट को बताया- कपिल की तबीयत सच में खराब है और उन्हें ठीक होने के लिए टाइम चाहिए. चैनल कपिल से पल्ला नहीं झाड़ रहा बल्कि उन्हें ठीक होने का समय दे रहा है. चैनल चाहता है कि कपिल ठीक हो जाए और शो में मैजिक लाए. यह समय अच्छा रहेगा, जिससे कंटेंट और बेहतर होकर आएगा.

Advertisement

शो को अलग तरीके से पेश करने के लिए हमें पहले से समय चाहिए था और इसी बहाने हमें समय मिल भी गया. 'द ड्रामा कंपनी' एक निश्चित समय के लिए है और अगर इसका सीजन 2 नहीं आया तो कपिल के शो को 10 बजे का समय भी मिल सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »