कुमकुम भाग्य में बदला पूजा बनर्जी का लुक, गली बॉय से है प्रेरित

एक्टर अक्सर अपने लुक को लेकर एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. ऐसे में कई बार उनकी प्रेरणा समकालिन स्टार्स ही बन जाते हैं. टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अपनी अपने एक नये लुक को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने इस अल्ट्रा मॉर्डन लुक के लिए कल्की कोचलिन की स्टाइलिंग को फॉलो किया है.

Advertisement
पूजा बनर्जी पूजा बनर्जी

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 06 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST
  • कल्कि के किरदार से प्रेरित है पूजा का यह लुक
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं नई लुक की तस्वीरें
  • गली बॉय दोबारा देख कल्कि के किरदार से ली ट्रेनिंग

कुमकुम भाग्य की गिनती टीवी के टॉप शोज में होती है. इस शो के हर किरदार से दर्शक खुद को जुड़ा हुआ पाते हैं. शो ने हाल ही में लीप ईयर लिया है. ऐसे में सभी किरदार एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं 

इसी बीच कुमकुम भाग्य की रिया अका पूजा बनर्जी भी अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल शो के लीप के बाद रिया के किरदार को अचानक से गायब कर दिया गया था लेकिन अब फैंस के सामने रिया एक नए ट्विस्ट के साथ नजर आने वाली हैं.  चर्चा है कि शो में उनका नया लुक और हाव-भाव फिल्म ‘गली बॉय‘ के कल्कि कोचलिन के किरदार की याद दिलाएगा. पूजा इसे लेकर काफी उत्साहित भी हैं. पूजा का मानना है कि उनका यह नया लुक उन्हें बाकियों से अलग कर सकता है.

Advertisement

 करीना के ट्रांसफॉर्मेशन का इंतजार कर रहे फैंस, तस्वीर देख बोले- 75 की लग रही हो

50 साल की उम्र में एक्टर का शॉकिंग ट्रॉन्सफॉर्मेशन, बताया अपनी फिटनेस का राज

 

रंगे बाल और फटी हुई जींस में दिखेगा पूजा का अल्हड़पन

लीप के बाद के अपने रोल के बारे में बात करते हुए पूजा ने बताया, ‘कुमकुम भाग्य में रिया का रोल करते हुए मुझे एक साल से ज्यादा समय हो गया है और यह किरदार निभाकर मुझे बहुत अच्छा लगा. वैसे, लीप के बाद नजर आने वाली रिया 2.0, अब तक निभाए गए मेरे सभी किरदारों से काफी अलग है. वो हाईलाइटेड बालों के साथ रग्ड जीन्स और क्रॉप टॉप्स में नजर आएगी. असल में, उसका अल्हड़पन और बेपरवाह रवैया सभी को हैरान कर देगा. यह किरदार कुछ ऐसा होगा, जिसे पहले कभी किसी ने टीवी पर नहीं देखा होगा. यह वाकई ऐसा हो सकता है, जो मुझे बाकी लोगों से अलग करता है.'

Advertisement

गली बॉय के कल्कि से प्रेरित है यह किरदार

पूजा आगे कहती हैं, 'जब मुझे रिया 2.0 के बारे में बताया गया, तो मैंने उसे तुरंत स्काय से जोड़ दिया, जो कि गली बॉय में कल्कि का किरदार था. इसलिए अपने पहले सीक्वेंस की शूटिंग से पहले, मैंने फिर से फिल्म देखी और कल्कि के तौर-तरीकों को समझा, ताकि मैं अपने किरदार के इस रूप को अपनी पूरी काबिलियत के साथ प्रेजेंट कर सकूं. रिया 2.0 मेरे व्यक्तित्व से काफी अलग है और यही खूबी मुझे इस भूमिका को निभाने के लिए और उत्साहित करती है. यह एक चुनौती होगी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि फैंस मेरे किरदार के इस नए रूप को स्वीकारेंगे करेंगे और इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना उन्होंने अब तक रिया को पसंद किया है.'


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement